A
  1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. दिल्ली में हल्का कोहरा, फिर भी 24 ट्रेनें लेट, 1 रद्द

दिल्ली में हल्का कोहरा, फिर भी 24 ट्रेनें लेट, 1 रद्द

उत्तर भारत के कई हिस्सों में कोहरे की वजह से सोमवार को 24 रेलगाड़ियां निर्धारित समय से देरी से चल रही हैं, जबकि एक को रद्द कर दिया गया है।

dense fog in delhi ncr 24 trains late 1 cancelled- India TV Hindi
dense fog in delhi ncr 24 trains late 1 cancelled

नई दिल्ली: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में सोमवार सुबह हल्का कोहरा रहा। यहां न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री कम 6.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। भारत मौसम विभाग के एक अधिकारी ने बताया, "सुबह हल्का कोहरा रहा, लेकिन दिन में मौसम साफ रहेगा।"

दिन का अधिकतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।

कोहरे के कारण 24 रेलगाड़ियां देर, 1 रद्द

उत्तर भारत के कई हिस्सों में कोहरे की वजह से सोमवार को 24 रेलगाड़ियां निर्धारित समय से देरी से चल रही हैं, जबकि एक को रद्द कर दिया गया है। उत्तर रेलवे के एक अधिकारी ने बताया कि जोगबनी-आनंद विहार एक्सप्रेस निर्धारित समय से 13 घंटे पीछे है, वहीं स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस 15 घंटे और शहीद एक्सप्रेस 11 घंटे से अधिक देर है।

अधिकारी ने बताया कि सोमवार को पांच रेलगाड़ियों के समय में बदलाव किया गया है।

इस बीच, इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाईअड्डे का संचालन करने वाले दिल्ली इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड (डायल) के अधिकारियों के मुताबिक, सोमवार को कोई उड़ान रद्द नहीं हुई।

Latest India News