नई दिल्ली: केन्द्रीय गृहराज्यमंत्री किरण रिजिजू आज अरुणाचल में हाइड्रो प्रोजेक्ट में करप्शन के सवाल पर भड़क गये। एक अंग्रेज़ी अखबार के मुताबिक अरुणाचल प्रदेश में दो हाइड्रो प्रोजेक्ट में करीब 450 करोड़ के घोटाले आरोप है। उत्तर-पूर्व विद्युत ऊर्जा निगम के मुख्य सतर्कता अधिकारी सतीश वर्मा की रिपोर्ट का हवाला देकर कहा गया है कि किरण रिजिजू, पेशे से कांट्रेक्टर उनके एक चचेरे भाई गोबोई रिजिजू और नीपको के चेयरमैन व प्रबंध निदेशक के नाम फर्जीवाड़े में हैं। आरोप है कि फर्जी बिल बनाकर सरकार से रुपये लिये गये, और रुपये दिलवाने में रिजिजू ने मदद की।
(देश-विदेश की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें)
किरण रिजिजू से जब इसपर प्रतिक्रिया मांगी गई तो वे भड़क गए। उन्होंने आरोप को निराधार बताते हुए कहा कि कुछ लोग गलत खबरें प्लांट करा रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट में अरुणाचल में हाइड्रो प्रोजेक्ट में घोटाले के आरोप लगे तो कांग्रेस बंट गई। निनोंग एरिंग ने रिजिजू का पक्ष लिया तो सुरजेवाला ने टेप जारी करके इस्तीफे की मांग कर दी।
पढ़ें:- एक साथ दो सीटों से चुनाव लड़ने पर लगे रोक: चुनाव आयोग
कांग्रेस ने दावा किया कि उनके पास 28 मिनट का एक ऑडियो टेप है जो किरण रिरिजू पर लगे आरोपों को सच साबित कर देगा, कांग्रेस के प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला के मुताबिक ये बातचीत किरण रिजिजू के भाई ने चीफ विजिलेंस कमिश्नर को प्रमोशन का लालच दिया जबकि रिजिजू ने चिट्ठी लिखकर दबाव डाला।
Latest India News