A
  1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. #Diya4Shaheed एक दीया जलाएं शहीदों के नाम

#Diya4Shaheed एक दीया जलाएं शहीदों के नाम

इंडिया टीवी ने दीवाली पर शहीदों को नमन करने के लिए एक कैंपेन की शुरुआत की है। इस कैंपेन का नाम दिया गया है "एक दीया शहीदों के नाम।'' इस कैंपेन के तहत लोगों से दीवाली पर शहीदों के नाम दीया जलाने की अपील की गई है।

#Diya4Shaheed - India TV Hindi
#Diya4Shaheed

इंडिया टीवी ने दीवाली पर शहीदों को नमन करने के लिए एक कैंपेन की शुरुआत की है। इस कैंपेन का नाम दिया गया है "एक दीया शहीदों के नाम।'' इस कैंपेन के तहत लोगों से दीवाली पर शहीदों के नाम दीया जलाने की अपील की गई है। जब हम घरों में बैठकर दीवाली मनाते हैं उस वक्त हमारे जवान सीमा पर चौकसी कर रहे होते हैं। हमारी सुरक्षा के लिए वो अपनी दीवाली और होली जैसे कई त्यौहारों की खुशियां कुर्बान कर देते हैं।

परिवार से दूर सीमा पर चौकसी कर रहे इन जवानों और सीमा की रक्षा करते हुए शहीद जवानों की याद में इंडिया टीवी ने एक दिया शहीदों के नाम जलाने का संकल्प लिया है। इंडिया टीवी की लोगों से अपील करता है कि इस दीवाली आप अपने घर में कम से एक दिया तो जरूर शहीदों के नाम पर जलाएं। शहीदों की याद में जलाया गया यह एक दिया अपनी रोशनी से हमें सतत जागरूक बनाए रखेगा। 

Latest India News