नयी दिल्ली: सरकार ने आज बताया कि आंध्र प्रदेश के मछलीपट्टनम में लंबी दूरी के मिसाइल का परीक्षण केंद्र स्थापित करने की योजना है।
(देश-विदेश की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें)
लोकसभा में कोनाकल्ला नारायण राव के प्रश्न के लिखित उत्तर में रक्षा राज्य मंत्री सुभाष भामरे ने कहा कि रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन ने आंध्र प्रदेश के मछलीपट्टनम में लांच पैड सहित लंबी दूरी के मिसाइल का परीक्षण केंद्र स्थापित करने की योजना बनाई है।
उन्होंने कहा कि भूमि की आवश्यकता संबंधी प्रस्ताव पर आंध्र प्रदेश सरकार के साथ बातचीत की गई है।
Latest India News