A
  1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. दिल्ली-एनसीआर में भूकंप के तेज झटके, भूकंप की तीव्रता 4.7 मापी गई

दिल्ली-एनसीआर में भूकंप के तेज झटके, भूकंप की तीव्रता 4.7 मापी गई

राजधानी नई दिल्ली सहित हरियाणा के रोहतक और उसके आसपास के क्षेत्र में आज तड़के भूकंप के जटके महसूस किए गए। भूकंप सुबह 4 बजकर 25 मिनट पर आया। फिलहाल इससे नुकसान की कोी खबर नहीं है

earthquake- India TV Hindi
earthquake

नई दिल्ली: राजधानी नई दिल्ली सहित हरियाणा के रोहतक और उसके आसपास के क्षेत्र में आज तड़के भूकंप के जटके महसूस किए गए। भूकंप सुबह 4 बजकर 25 मिनट पर आया। फिलहाल इससे नुकसान की कोई खबर नहीं है। अमरीकी भूगर्भ विज्ञान केंद्र के मुताबिक भूकंप की तीव्रता रिएक्टर पैमाने पर 4.7 आंकी गई है। यूएसजीएस के मुताबिक इसका केंद्र दिल्ली और हरियाणा के रोहतक के बीच खरखोदा नामक स्थान पर है। बहुत से लोगों ने ट्विटर और फ़ेसबुक पर भूकंप महसूस करने के अपने अनुभव लिखे हैं। (रूस में PM मोदी ने जीता पुतिन का दिल, मुलाकात में दिखी निजी संबंधों की झलक)

राजधानी से सटे हरियाणा के रोहतक में भी भूकंप के झटके महसूस किये गए। बताया जाता है कि भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 4.7 थी और इसका केंद्र रोहतक जिले के खरखोदा नामक स्थान पर 22 किलोमीटर गहराई में था। अब तक प्राप्त जानकारी के मुताबिक यूपी के शामली, हरियाणा के जींद और रोहतक में भूकंप के तेज झटके महसूस किए जाने की खबर है।

फिलहाल इस भूकंप से किसी भी तरह के जानमाल के नुकसान की कोई खबर नहीं है। भूकंप के झटके लगने पर जागे लोगों में दहशत का माहौल बना रहा। रोहतक में जब अलसुबह अचानक पंखे, खिड़की-दरवाजे हिलने लगे तो लोग घबरा गए। वे घरों से बाहर निकल आए। कुछ लोगों ने तुरंत सोशल मीडिया पर इस भूकंप के बारे में पुष्टि करनी चाही तो कुछ ने अपने अनुभव साझा किए।

ये भी पढ़ें: भारत में है दुनिया का दूसरा बरमूडा, ले चुका है कई जान...
आखिर भारत में इसे क्यों कहा जाता है ‘उड़ता ताबूत’?

Latest India News