A
  1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. ED ने महाराष्ट्र में माल्या के 100 करोड़ रूपए का फार्म हाउस जब्त किया

ED ने महाराष्ट्र में माल्या के 100 करोड़ रूपए का फार्म हाउस जब्त किया

प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने आज महाराष्ट्र के अलीबाग में शराब कारोबारी विजय माल्या के नियंत्रण वाले एक फार्म हाउस को उनके खिलाफ धनशोधन आरोपों की जांच के सिलसिले में जब्त कर लिया।

Vijay Mallya- India TV Hindi
Image Source : PTI Vijay Mallya

नयी दिल्ली: प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने आज महाराष्ट्र के अलीबाग में शराब कारोबारी विजय माल्या के नियंत्रण वाले एक फार्म हाउस को उनके खिलाफ धनशोधन आरोपों की जांच के सिलसिले में जब्त कर लिया। एजेंसी ने पिछले सितंबर में बीच के पास 17 एकड़ में फैले इस फार्म हाउस को धनशोधन निवारण कानून के प्रावधानों के तहत अस्थायी रूप से जब्त किया था। 

प्रवर्तन निदेशालय ने अप्रैल में वहां रह रहे लोगों को जगह खाली करने का आदेश दिया था। एजेंसी ने एक बयान में कहा कि यह संपत्ति मांड्वा फाम्र्स प्रा. लि. की है जिस पर माल्या का नियंत्रण है। एजेंसी के मुंबई कार्यालय की एक टीम ने आज फार्म हाउस पर जब्ती संबंधी आदेश चिपकाया। 

महाराष्ट्र के रायगढ़ में अलीबाग की इस संपत्ति की पंजीकृत कीमत 25 करोड़ है जबकि बाजार मूल्य 100 करोड़ रूपए से ज्यादा है। इसमें कहा गया है कि मांड्वा फाम्र्स प्रा. लि. ने अस्थायी जब्ती के ईडी के आदेश के खिलाफ अपीलीय प्राधिकरण में अपील की थी। प्राधिकरण ने दो दिन पहले ही आवेदन को खारिज कर दिया था। 

Latest India News