A
  1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. वड़ोदरा में पटाखा दुकान में आग लगने से 8 लोगों की मौत

वड़ोदरा में पटाखा दुकान में आग लगने से 8 लोगों की मौत

गुजरात के वड़ोदरा में शुक्रवार को एक पटाखा दुकान में आग लग जाने से आठ लोगों की मौत हो गई और तीन अन्य घायल हो गए।

Fire- India TV Hindi
Image Source : PTI Fire

वड़ोदरा: गुजरात के वड़ोदरा में शुक्रवार को एक पटाखा दुकान में आग लग जाने से आठ लोगों की मौत हो गई और तीन अन्य घायल हो गए। वड़ोदरा के वाघोडिया इलाके के रूस्तमपुरा में आग की यह घटना हुई। आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। 

(देश-दुनिया की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें)
 
अधिकारियों ने कहा कि चूंकि पटाखा दुकान घर में था, इस वजह से आग दूसरी मंजिल तक जा पहुंची। आग की वजह से एक एलपीजी सिलेंडर में भी विस्फोट हो गया। दमकल कर्मियों ने बताया कि आग बुझाने की कोशिश की जा रही है। 

Latest India News