A
  1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. Video: 50 लाख के लिए भाई का अपहरण, मास्टरमाइंड बहन का शातिर प्लान

Video: 50 लाख के लिए भाई का अपहरण, मास्टरमाइंड बहन का शातिर प्लान

जोधपुर: यहां एक बहन ने पैसों की खातिर अपने ही भाई को किडनैप कर लिया। 23 साल की बहन ने पैसों के लिए ब्वॉयफ्रेंड के साथ मिलकर अपने छोटे भाई को किडनैप किया और फिर

jodhpur- India TV Hindi
jodhpur

जोधपुर: यहां एक बहन ने पैसों की खातिर अपने ही भाई को किडनैप कर लिया। 23 साल की बहन ने पैसों के लिए ब्वॉयफ्रेंड के साथ मिलकर अपने छोटे भाई को किडनैप किया और फिर 50 लाख की फिरौती मांगी। किडनैपिंग की खबर लगते ही जोधपुर पुलिस हरकत में आई और तीन घंटे में ही पुलिस ने किडनैपिंग की इस गुत्थी को सुलझा लिया और किडनैपरों को दबोच लिया। लेकिन बहन की इस करतूत को देखकर हर कोई हैरान था।

(देश-विदेश की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें)

जोधपुर में बड़ी बहन की शर्मनाक करतूत

हैरान करने वाली ये वारदात जोधपुर की है। वो बहन जिसके साथ 5 साल का मासूम युग खेलता था घूमता था और हंसता मुस्कुराता था, उसी बहन ने उस मासूम को किडनैप कर लिया। इतना ही नहीं उसकी रिहाई की कीमत भी 50 लाख रुपये लगा दी।

अपने भाई को किडनैप करने वाली बहन नाम है पूर्णिमा उर्फ गुड्डू है जिसकी उम्र 23 साल है। पूर्णिमा ने पूरी सोची समझी साजिश के तहत युग की किडनैपिंग का जला बिछाया था लेकिन तीन घंटे में ही पुलिस ने इसकी नापाक साज़िश को नाकाम कर दिया और मासूम युग को इसके चंगुल से सकुशल आज़ाद करा लिया।

पूर्णिमा ने क्यों अपने ही भाई को किडनैप किया ?

पुलिस की शुरूआती तफ्तीश के मुताबिक पूर्णिमा ने पैसों के लिए अपने ममेरे भाई का किडनैप किया था। असल में पूर्णिमा अपने दोस्त मयंक मेहता से शादी करना चाहती थी लेकिन पैसों की वजह से रिश्ते को आगे बढ़ाने का फैसला नहीं कर पा रहे थे इसीलिए दोनों ने जल्द अमीर बनने के लिए ये शर्मनाक काम किया।

देखिए वीडियो-

Latest India News