A
  1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. निर्वाचन आयोग ने राजनीतिक दलों को दी कड़ी कार्रवाई की चेतावनी

निर्वाचन आयोग ने राजनीतिक दलों को दी कड़ी कार्रवाई की चेतावनी

चुनाव आयोग ने मंगलवार को आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन करने पर राजनीतिक दलों को कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी। आयोग ने कहा कि वह मूकदर्शक बनकर नहीं रहेगा।

Election commission- India TV Hindi
Image Source : PTI Election commission

नई दिल्ली: चुनाव आयोग ने मंगलवार को आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन करने पर राजनीतिक दलों को कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी। आयोग ने कहा कि वह मूकदर्शक बनकर नहीं रहेगा। राजनीतिक दलों के पदाधिकारियों को संबोधित एक पत्र में चुनाव आयोग ने दलों को स्मरण कराया है कि जिन पांच राज्यों में चुनाव की घोषणा की गई है उनमें चार जनवरी से ही आदर्श आचार संहिता लागू है। आचार संहिता नेताओं को सांप्रदायिक बयान देने पर रोक लगाती है।

(देश-विदेश की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें) 

पत्र में कहा गया है, राजनीतिक दल और उसके नेता ऐसे बयान देने से बाज आएं जो धर्म के आधार पर समाज के विभिन्न वर्गों के बीच तालमेल और शांति एवं भाईचारा बिगाड़ने का काम करें। स्वतंत्र एवं शांतिपूर्ण ढंग से चुनाव कराने के लिए इसकी सख्त जरूरत है। आयोग ने इस मुद्दे पर सर्वोच्च न्यायालय के फैसले का भी उल्लेख किया। 

यदि आदर्श आचार संहिता कानून के प्रावधानों का उल्लंघन हुआ तो आयोग मूक दर्शक नहीं बैठा रहेगा और कोई भी इससे छुटकारा नहीं दिला सकता। आयोग ने राजनीतिक दलों को इस बारे में एडवाइजरी जारी करने को कहा है। 

Latest India News