A
  1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. जासूसी केस: समाजवादी पार्टी के सांसद मुनव्वर सलीम का PA गिरफ्तार

जासूसी केस: समाजवादी पार्टी के सांसद मुनव्वर सलीम का PA गिरफ्तार

जासूसी मामले में समाजवादी पार्टी (SP) के राज्यसभा सांसद के निजी सहायक (PA) को दिल्ली पुलिस ने पूछताछ के बाद गिरफ्तार कर लिया है।

MP PA arrested- India TV Hindi
MP PA arrested

नई दिल्ली: जासूसी मामले में समाजवादी पार्टी (SP) के राज्यसभा सांसद के निजी सहायक (PA) को दिल्ली पुलिस ने पूछताछ के बाद गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले में पाकिस्तानी उच्चायोग के एक कर्मचारी को देश से निकाला जा चुका है और तीन अन्य को गिरफ्तार किया गया है। क्राइम ब्रांच के एक सीनियर अधिकारी ने बताया कि सपा (SP) के राज्यसभा सदस्य मुनव्वर सलीम के पीए फरहत को बीती रात हिरासत में लिया गया था और पूछताछ के बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

​(देश-दुनिया की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें)

दिल्ली पुलिस इस मामले से जुड़े उन अन्य लोगों को भी पकड़ने की कोशिश कर रही है जिनके बारे में उसका मानना है कि वे लोग पाकिस्तान उच्चायोग के कर्मचारी महमूद अख्तर के करीबी संपर्क में थे। अख्तर को 26 अक्तूबर को गोपनीय दस्तावेज लेते हुए पकड़ा गया था।

अख्तर के साथ दो अन्य व्यक्ति मौलाना रमजान और सुभाष जांगीड़ भी थे जो राजस्थान के नागौर के रहने वाले हैं। एक अन्य आरोपी सोहैब को जोधपुर में हिरासत में लिया गया। पुलिस उसे दिल्ली ले कर आई जहां उसे गिरफ्तार किया गया।

Latest India News