A
  1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. जम्‍मू कश्‍मीर: शोपियां मुठभेड़ में 2 आतंकी ढेर, सुरक्षा बलों ने 2 से 3 आतंकियों को घेरा

जम्‍मू कश्‍मीर: शोपियां मुठभेड़ में 2 आतंकी ढेर, सुरक्षा बलों ने 2 से 3 आतंकियों को घेरा

जम्मू कश्मीर के शोपियां में सुरक्षा बलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ शुरू हो गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार यह मुठभेड़ शोपियां के जैनापोरा बेल्ट के सुगन द्रगड़ क्षेत्र में जारी है।

Shopian Encounter - India TV Hindi
Image Source : ANI Shopian Encounter 

जम्‍मू कश्‍मीर के शोपियां में सुरक्षा बलों और आतंकियों के बीच हुई मुठभेड़ में दो आतंकी ढेर हो गए हैं।  प्राप्‍त जानकारी के अनुसार यह मुठभेड़ शोपियां के जैनापोरा बेल्‍ट के सुगन द्रगड़ क्षेत्र में जारी है। सुरक्षा बलों को इस क्षेत्र में आतंकियों के छिपे होने की सूचना मिली थी। जिसके बाद 44 राष्‍ट्रीय राइफल के साथ एक संयुक्‍त दल ने तलाशी अभियान शुरू किया। इसी बीच दूसरी ओर से फायरिंग शुरू हो गई। सुरक्षा बलों के अनुसार 2 से 3 आतंकियों को घेर लिया गया है। फिलहाल ऑपरेशन जारी है।

Latest India News