कोलकाता: नोटबंदी के बाद नकली नोटों की सबसे बड़ी खेप कोलकाता से पकड़ी गई है। कुल मिलाकर 56 लाख 74 हजार नकली नोटों की खेप पुलिस ने जब्त की है। पुलिस ने इतनी बड़ी नकली नोटों की खेप के साथ पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। सूत्रों के मुताबिक इन नकली नोटों की छपाई पाकिस्तान में हुई थी और इसे भारत में खपाने के लिए भेजा गया था।
देश-विदेश की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
सैयद रेहान, गोलाई मंडल, मुनव्वर मुल्ला, शेख अहमद और शेख अबुल कलाम को नकली नोटों के साथ रंगे हाथ एक मोबाइल शोरूम से पकडा गया। पांचों नकली नोट से मोबाइल खरीदने आए थे। चार आरोपी हावड़ा के रहनेवाले हैं जबकि एक बांकुरा से आया था। शुरुआती जांच के मुताबिक ये लोग नकली नोट सिंडिकेट में कुरियर के तौर पर काम कर रहे थे। इन्हें मार्केट में नकली नोट चलाने के लिए कहा गया था।
पुलिस को इनके पास से दो मोटरसाइकिल और एक स्कूटी मिली है। पुलिस अब इन पांचों आरोपियों को कोर्ट में पेश करगी। और नकली नोट के पूरे सिंडिकेट के लिए रिमांड की मांग करेगी।
पुलिस का कहना है कि इन नोटों की क्वालिटी पहले पकड़े गए नोटों की क्वालिटी से ज्यादा अच्छी है। प्रिंटिंग ज्यादा साफ है। नए नोट के करीब करीब ज्यादातर सिक्योरिटी फीचर्स भी पहली नजर में इन नकली नोटों में दिखते हैं।लेकिन इऩ नोटों के सीरियर नंबर जाली है।
पुलिस को पता चला है कि इस गैंग का सरगना पहले भी गोल्ड स्मगलिंग में पकड़ा जा चुका है। अब पुलिस सभी आरोपियों को रिमांड में लेकर पूछताछ करेगी। जिससे ये पता लग सके कि इनके पास ये नकली नोट कैसे पहुंचे।
Latest India News