A
  1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. गड़बड़ी रोकने के लिए PM मोदी ने कराया 500 बैंकों का स्टिंग ऑपरेशन, वित्त मंत्रालय पहुंची 400 सीडी

गड़बड़ी रोकने के लिए PM मोदी ने कराया 500 बैंकों का स्टिंग ऑपरेशन, वित्त मंत्रालय पहुंची 400 सीडी

नई दिल्ली: नोटबंदी के बाद बैंक में पैसे जमा करने वालों पर नज़र रखने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बैंकों के तकरीबन 500 ब्रांच का स्टिंग ऑपरेशन करवाया है। ख़बर है कि 400 से

bank sting operation- India TV Hindi
bank sting operation

नई दिल्ली: नोटबंदी के बाद बैंक में पैसे जमा करने वालों पर नज़र रखने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने  बैंकों के तकरीबन 500 ब्रांच का स्टिंग ऑपरेशन करवाया है। ख़बर है कि 400 से ज्यादा सीडी वित्त मंत्रालय तक पहुंच भी चुकी है। और कई बैंक मैनेजर सरकार के रडार पर हैं।

(देश-विदेश की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें)

सरकार के पास 400 सीडी

आम लोगों तक नए नोट नहीं पहुंच पा रहे हैं और बड़ी तादाद में कालाबाजारियों के पास नए नोट पहुंच रहे हैं। ये ख़बर आने के बाद सरकार तुरंत एक्शन में आई। फिलहाल बैंकों में हुई हर गड़बड़ी की जांच जारी है। जिन अधिकारियों और कर्मचारियों को दोषी पाया जाएगा उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी।

Also read:

सूत्रों के मुताबिक़ तमाम सरकारी बैंकों के साथ प्राइवेट बैंकों में नोटबंदी के बाद जिस तरह मैनेजरों और बैंक कर्मियों ने गोरखधंधा चलाया उसकी 400 से ज्यादा सीडी वित्त मंत्रालय के पास पहुंच चुकी है। इन सीडी में किस तरह बैंकों में पुलिस-दलाल और प्रभावशाली लोगों का धन बदला जा रहा है इसके पुख़्ता सुबूत रिकॉर्ड हो गए हैं। इनमें बड़े शहरों के साथ-साथ कुछ छोटे शहरों के बैंक भी शामिल हैं।

भ्रष्ट अधिकारियों पर सरकार करेगी कार्रवाई

  • खुद प्रधानमंत्री मोदी ने बैंकों का स्टिंग ऑपरेशन करवाया
  • अब बैंकों में हुई हर गड़बड़ी की जांच की जा रही है
  • सरकार भ्रष्ट अधिकारियों पर कार्रवाई करेगी
  • ये कार्रवाई करेंसी संकट में थोड़ा सुधार आने के बाद की जाएगी

सूत्रों के मुताबिक रेवेन्यू इंटेलीजेंस का मानना है कि अगर नोटबंदी के फैसले के बाद बैंकों की भूमिका सही रहती.. तो लोगों को इतनी दिक्कत नहीं होती।

देखिए वीडियो-

Latest India News