A
  1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. यूपी का दीवाली धमाका: समाजवादी रॉकेट, मायावती बम सुपर हिट!

यूपी का दीवाली धमाका: समाजवादी रॉकेट, मायावती बम सुपर हिट!

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में राजनीतिक धूमधड़ाम के बाद अब दीवाली पर बाज़ार समाजवादी रॉकेट और मायावती बम से पट गया है। राज्य में कुछ ही महीने में चुनाव होने हैं और ज़ाहिर है राजनीतिक सरगर्मियां

Samajwadi rockets, Mayawati bombs a hit! - India TV Hindi
Samajwadi rockets, Mayawati bombs a hit

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में राजनीतिक धूमधड़ाम के बाद अब दीवाली पर बाज़ार समाजवादी रॉकेट और मायावती बम से पट गया है। राज्य में कुछ ही महीने में चुनाव होने हैं और ज़ाहिर है राजनीतिक सरगर्मियां भी बढ़ गई जिसका पूरा फ़ायदा पटाखे बेचने वाले उठा रहे हैं। 

'मसाजवादी रॉकेट' के पैकेट्स पर समाजवादी पार्टी के मुखिया मुलायम सिंह यादव की तस्वीर है जिसमें वह अमर सिंह को मिठाई खिलाते नज़र आ रहे हैं। ग़ौरतलब है कि पार्टी और परिवार में चल रही रस्साकशी में अमर सिंह को अखिलेश ख़ेमा "बाहरी आदमी" और खलनायक मानता है। एक दूसरे पैकेट के कवर पर मायावती की तस्वीर है जिसमें वह गुस्से से घूर रही हैं। इस पटाख़े का नाम है 'ऐंग्री बॉम।' 

इसी तरह 'अखिलेश की लड़ी अनलिमिटेड' भी खूब बिक रही है। इसमें 1000 पटाख़े हैं। इसके कवर पर युवाओं में लोकप्रिय मुख्यमंत्री अखिलेश की तस्वीर है।

हज़रतगंज के एक पटाखा व्यापारी ने कहा, "राज्य 2017 विदान सभा चुनाव के लिए कमर कस रहा है। हमारे दिमाग़ में अचानक राजनीतिक सरगर्मी का इस्तेमाल करने का आइडिया आया।" 

ये पटाख़े युवा और राजनीतिज्ञ तथा आम लोगों को समान रुप से लुभा रहे हैं। इन दिनों घर-घर में यादव की पारिवारिक कलह चर्चा का विषय बनी हुई है। लोग बड़ी उत्सुकता से देख रहे हैं कि मुलायम परिवार साथ-साथ दीवाली मनाता है या नही क्योंक कलह रुकने का नाम नहीं ले रही है। 

आमतौर पर त्योहार के मौक़े पर नेता राजनीति उठा पटक से दूर अपने-अपने घर चले जाते हैं लेकिन इस बार नेताओं ने लखनऊ में डेरा डाल रखा है। पुराने नेताओं का  कहना है कि इटावा में उन्होंने कभी भी कोई त्योहार नहीं छोड़ा भले ही कितनी भी राजनीतिक मजबूरी हो लेकिन इस बार वे दम साधे हुए हैं।

Latest India News