A
  1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. उत्तर भारत कोहरे से ढका, शीतलहर का प्रकोप जारी

उत्तर भारत कोहरे से ढका, शीतलहर का प्रकोप जारी

उत्तर भारत में ठंड की स्थिति कायम है और इस क्षेत्र के कई हिस्सों में घने कोहरे के कारण सड़क और रेल यातायात प्रभावित हुआ। राष्ट्रीय राजधानी में शीतलहर चल रही है। शहर का न्यूनतम तापमान 7.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि अधिकतम तापमान 21.6 डिग्री

cold wave- India TV Hindi
Image Source : PTI cold wave

नयी दिल्ली: उत्तर भारत में ठंड की स्थिति कायम है और इस क्षेत्र के कई हिस्सों में घने कोहरे के कारण सड़क और रेल यातायात प्रभावित हुआ। राष्ट्रीय राजधानी में शीतलहर चल रही है। शहर का न्यूनतम तापमान 7.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि अधिकतम तापमान 21.6 डिग्री सेल्सियस रहा। 

(देश-विदेश की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें)

उत्तर प्रदेश में पूर्वी और पश्चिमी हिस्सों में घना कोहरा दर्ज किया गया और मुजफ्फरनगर का न्यूनतम तापमान सात डिग्री सेल्सियस रहा। हालांकि, वाराणसी, इलाहाबाद, लखनउ, आगरा, कानपुर और बरेली में रात के तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई। 

पंजाब और हरियाणा के ज्यादातर हिस्सों में ठंड की स्थिति जस की तस बनी हुई है और घने कोहरे की वजह से हवाई, रेल और सड़क यातायात बुरी तरह से प्रभावित हुआ है। हरियाणा में नारनौल सबसे ठंडा स्थान रहा जहां का न्यूनतम तापमान 3.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि हिसार का न्यूनतम तापमान 6.1 और करनाल का न्यूनतम तापमान 6.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। 

कश्मीर में ठंड की स्थिति से लोगों को थोड़ी राहत मिली है, लेकिन पूरी घाटी में न्यूनतम तापमान जमाव बिंदु से नीचे बना रहा। कल रात लेह में पारा कई डिग्री चढ़ा, लेकिन यह शून्य से नीचे 7.9 डिग्री सेल्सियस पर ठहर गया। श्रीनगर में न्यूनतम तापमान शून्य से नीचे 3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। 

बिहार के पटना सहित प्रमुख शहरों में तापमान में गिरावट दर्ज की गई, लेकिन दोपहर में धूप ने लोगों को ठंड से राहत प्रदान की। गया में न्यूनतम तापमान 8.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। 

Latest India News