A
  1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. कोहरे के बीच 34 रेलगाड़ियां देरी से चल रहीं, दिल्ली में सुबह हल्की धुंध

कोहरे के बीच 34 रेलगाड़ियां देरी से चल रहीं, दिल्ली में सुबह हल्की धुंध

नई दिल्ली: उत्तर भारत के अधिकतर हिस्सों में कोहरे की वजह से मंगलवार को 34 रेलगाड़ियां देरी से चल रही हैं जबकि दो रद्द कर दी गई हैं। उत्तर रेलवे अधिकारी के मुताबिक, जोगबानी-आनंद विहार

Fog Train- India TV Hindi
Fog Train

नई दिल्ली: उत्तर भारत के अधिकतर हिस्सों में कोहरे की वजह से मंगलवार को 34 रेलगाड़ियां देरी से चल रही हैं जबकि दो रद्द कर दी गई हैं। उत्तर रेलवे अधिकारी के मुताबिक, जोगबानी-आनंद विहार एक्सप्रेस तय समयसे 11 घंटे देरी से चल रही हैं। स्वतंत्र सेनानी एक्सप्रेस 24 घंटे देरी से चल रही है जबकि शहीद एक्सप्रेस नौ घंटे 30 मिनट की देरी से चल रही है।

अधिकारी ने बताया कि सात रेलगाड़ियों के समय में फेरबदल किया गया है। दिल्ली अंतर्राष्ट्रीय हवाईअड्डा लि. के मुताबिक, कोहरे से मंगलवार को किसी उड़ान सेवा के संचालन में बाधा नहीं आई।

दिल्ली में सुबह हल्की धुंध

वहीं राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में मंगलवार सुबह हल्की धुंध रही। न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री अधिक 11.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के एक अधिकारी ने बताया, "आज दिनभर आसमान साफ रहेगा। सुबह में हल्की धुंध रहेगी।"

मौसम विभाग के मुताबिक, वातावरण में सुबह 8.30 बजे आद्र्रता 79 फीसदी दर्ज की गई। अधिकत तापमान 25 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है।

दिल्ली में सोमवार को अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक 23.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री कम 6.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

Latest India News