A
  1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. जयललिता को देखने अपोलो अस्पताल गए केरल के पूर्व CM चांडी

जयललिता को देखने अपोलो अस्पताल गए केरल के पूर्व CM चांडी

चेन्नई: केरल के पूर्व मुख्यमंत्री ओमन चांडी आज यहां अपोलो अस्पताल गए और तमिलनाडु की मुख्यमंत्री जयललिता के स्वास्थ्य के बारे में डॉक्टरों के साथ बातचीत करने के बाद कहा कि उनकी तबियत में सुधार

oommen chandy- India TV Hindi
oommen chandy

चेन्नई: केरल के पूर्व मुख्यमंत्री ओमन चांडी आज यहां अपोलो अस्पताल गए और तमिलनाडु की मुख्यमंत्री जयललिता के स्वास्थ्य के बारे में डॉक्टरों के साथ बातचीत करने के बाद कहा कि उनकी तबियत में सुधार हो रहा है।

(देश-विदेश की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें)

चांडी ने जयललिता के जल्द स्वस्थ होने की कामना की। उन्होंने यहां संवाददाताओं से कहा, हमें तमिलनाडु की मुख्यमंत्री जयललिता के स्वास्थ्य के बारे में अस्पताल से सकारात्मक रिपोर्टें मिल रही हैं। मैंने डाक्टरों से मुलाकात की और उन्होंने मुझे हर चीज की जानकारी दी। उनके अनुसार जयललिता के स्वास्थ्य में सुधार हो रहा है....वह जल्दी ही ठीक हो जाएंगी।

तमिल अभिनेत्री लता और सिंगापुर के अधिकारी जोशुआ सहित कई लोग जयललिता के स्वास्थ्य के बारे में जानकारी लेने के लिए आज अस्पताल गए।

अन्नाद्रमुक प्रवक्ता सी आर सरस्वती ने कहा कि जयललिता के स्वास्थ्य में सुधार हो रहा है और वह जल्दी ही घर लौटेंगी।

Latest India News