A
  1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. बिहार के पूर्व मंत्री नरसिंह बैठा का निधन, CM नीतीश ने जताया दुख

बिहार के पूर्व मंत्री नरसिंह बैठा का निधन, CM नीतीश ने जताया दुख

बिहार के पूर्व मंत्री नरसिंह बैठा का आज प्रात: पटना स्थित उनके आवास पर निधन हो गया। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पूर्व मंत्री नरसिंह बैठा के निधन पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि राजकीय सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया जायेगा।

congress- India TV Hindi
congress

बेतिया-पटना: बिहार के पूर्व मंत्री नरसिंह बैठा का आज प्रात: पटना स्थित उनके आवास पर निधन हो गया। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पूर्व मंत्री नरसिंह बैठा के निधन पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि राजकीय सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया जायेगा।

(देश-विदेश की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें)

करीब सौ वर्षीय दिवंगत नरसिंह बैठा के परिवार में एक पुत्र व पांच पुत्री हैं। बिहार के पश्चिमी चंपारण जिला के गौनाहा प्रखंड के लछनौता गांव निवासी और कांग्रेस नेता नरसिंह बैठा बगहा सुरक्षित विधान सभा क्षेत्र से 1962 से तीन दफा तथा 1985 में शिकारपुर सुरक्षित विधान सभा से विधायक चुने गये थे।

बिहार सरकार में खनन उत्पाद व लोक निर्माण विभाग के मंत्री पद पर आसीन रह चुके नरसिंह बैठा अनुसूचित जाति जनजाति आयोग के सदस्य भी रहे हैं।

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अपने शोक संदेश में नरसिंह बैठा को एक प्रख्यात राजनेता एवं प्रसिद्ध समाजसेवी थे। उनके निधन से न केवल राजनीतिक बल्कि सामाजिक क्षेत्र में भी अपूरणीय क्षति हुयी है। उन्होंने दिवंगत आत्मा की चिर शांति तथा उनके परिजनों अनुयायियों एवं प्रशंसकों को दुख की इस घड़ी में धैर्य धारण करने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की है।

Latest India News