A
  1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. पुडुचेरी के पूर्व कृषि मंत्री वीएमसी शिवकुमार की गला काटकर हत्या

पुडुचेरी के पूर्व कृषि मंत्री वीएमसी शिवकुमार की गला काटकर हत्या

कराईकल: पुडुचेरी के पूर्व कृषि मंत्री वीएमसी शिवकुमार की एक अज्ञात गिरोह ने आज गला काटकर हत्या कर दी। पुलिस ने बताया कि निर्माण कार्य का जायजा लेने जा रहे शिवकुमार की कार को तमिलनाडु

murder- India TV Hindi
murder

कराईकल: पुडुचेरी के पूर्व कृषि मंत्री वीएमसी शिवकुमार की एक अज्ञात गिरोह ने आज गला काटकर हत्या कर दी। पुलिस ने बताया कि निर्माण कार्य का जायजा लेने जा रहे शिवकुमार की कार को तमिलनाडु में नागपट्टिनम जिले के निकट नेरावी-टी आर पट्टिनम में हमलावरों ने रोका और उनपर दरांती से हमला किया।

(देश-विदेश की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें)

पुलिस के अनुसार उन्हें अस्पताल ले जाया गया जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। 67 वर्षीय शिवकुमार के परिवार में उनकी पत्नी, दो बेटे और दो बेटियां हैं। वह 1996 से 2000 तक पुडुचेरी विधानसभा के अध्यक्ष रहे।

शिवकुमार 1980 से नेरवी-टीआर पट्टिनम निर्वाचन क्षेत्र के पांच बार विधायक रहे। चार बार द्रमुक के टिकट पर और एक बार निर्दलीय के रूप में। फिलहाल वह अन्नाद्रमुक में थे।

Latest India News