A
  1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. कालाधन निकालने के लिए अप्रत्याशित कदम जरूरी था: एम.बी. शाह

कालाधन निकालने के लिए अप्रत्याशित कदम जरूरी था: एम.बी. शाह

काले धन व विशेष जांच दल (SIT) के चेयरमैन सेवानिवृत्त न्यायाधीश एम.बी. शाह ने 500 व 1000 रपये के मौजूदा नोटों को प्रचलन से बाहर करने के सरकार के औचक कदम की सराहना की।

former sit chairman mb shah praises note ban by narendra...- India TV Hindi
former sit chairman mb shah praises note ban by narendra modi

अहमदाबाद: काले धन व विशेष जांच दल (SIT) के चेयरमैन सेवानिवृत्त न्यायाधीश एम.बी. शाह ने 500 व 1000 रपये के मौजूदा नोटों को प्रचलन से बाहर करने के सरकार के औचक कदम की सराहना करते हुए कहा कि काला धन रखने वालों को पकड़ने के लिए इस तरह के औचक तत्व की जरूरत थी। शाह ने कहा, ये सब अचानक होना जरूरी था। अन्यथा काला धन रखने वालों को पास प्रबंधन का समय मिल जाता। आप जानते हैं क्या होता। वे किसी न किसी तरीके से बच जाते है।

शाह ने यहां कहा,यह सरकार का बहुत अच्छा कदम है। इससे अब तक अघोषित धन को सामने लाने में मदद मिलेगी। इसी 30 सितंबर को समाप्त आय घोषणा योजना की ओर इशारा करते हुए उन्होंने कहा कि सरकार ने लोगों को अघोषित धन का खुलासा करने का मौका दिया था लेकिन अनेक लोग सामने नहीं आए।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कल अचानक एक बड़ा फैसला लेते हुये 500 और 1,000 रपये के नोट चलन से वापस लेने और 500 तथा 2,000 रपये का नया नोट अतिरिक्त सुरक्षा मानकों के साथ पेश करने की घोषणा की थी।

Latest India News