A
  1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. पंजाब में गुंडागर्दी, शराब ठेकेदारों ने की पूर्व सैनिक की हत्या

पंजाब में गुंडागर्दी, शराब ठेकेदारों ने की पूर्व सैनिक की हत्या

मोगा (पंजाब): यहां के बाघापुराना प्रखंड के थाथी भाई गांव में शराब की दुकान में कहा-सुनी को लेकर एक 35 वर्षीय पूर्व सैनिक की हत्या कर दी गई। पुलिस ने बताया कि जब पिछले साल

murder- India TV Hindi
murder

मोगा (पंजाब): यहां के बाघापुराना प्रखंड के थाथी भाई गांव में शराब की दुकान में कहा-सुनी को लेकर एक 35 वर्षीय पूर्व सैनिक की हत्या कर दी गई। पुलिस ने बताया कि जब पिछले साल सेना से सेवानिवृत हुए बेअंत सिंह ने आरोप लगाया कि शराब अवैध है और उसे ज्यादा दाम में बेचा जा रहा है तो वहां मौजूद कुछ लोगों ने उसकी पिटाई कर दी।

(देश-विदेश की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें)

पुलिस ने बताया कि को गुरुवार की रात यह हत्या हुई। समलसार पुलिस थाने के प्रभारी भुपिंद्र सिंह ने बताया कि शराब ठेकेदार और उसके चार सहयोगियों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 302 (हत्या) और 120ए (अपराधिक षडयंत्र) के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया है।

मृतक चीड़ा गांव का निवासी था। वह शराब खरीदने थाथी गांव गया हुआ था। आबकारी और कराधान विभाग ने उत्पाद शुल्क न देने के आरोप में उस ठेके को हाल ही में सील कर दिया था। पुलिस ने बताया कि सिंह ने एक पिक-अप जीप में ज्यादा मूल्य पर अवैध शराब बेचते देखा। जब उसने एक बोतल मांगी तो उससे ज्यादा कीमत मांगी गई। सिंह ने इसपर एतराज किया जिसके बाद हाथापाई हो गई।

एसएचओ ने बताया कि शराब विक्रेता और अन्य लोगों ने सिंह की कथित रूप से बहुत पीटा और उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। सिंह किसी तरह घर पहुंचा और अपने परिजन को सारी बात बताई। बाद में उसकी मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि आरोपियों को पकड़ने की कोशिश की जा रही है।

Latest India News