A
  1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. पठानकोट हमला: NIA ने दाखिल की चार्जशीट, मसूद अजहर समेत चार आरोपी

पठानकोट हमला: NIA ने दाखिल की चार्जशीट, मसूद अजहर समेत चार आरोपी

चंडीगढ़: राष्ट्रीय जांच एजेंसी NIA ने पठानकोट एअरबेस पर हुए हमले में पंजाब के मोहाली कोर्ट में चार्जशीट दायर कर दी है। एनआईए ने मोहाली की अदालत में दायर आरोप पत्र में जैश-ए-मोहम्मद प्रमुख मसूद

masood azhar- India TV Hindi
masood azhar

चंडीगढ़: राष्ट्रीय जांच एजेंसी NIA ने पठानकोट एअरबेस पर हुए हमले में पंजाब के मोहाली कोर्ट में चार्जशीट दायर कर दी है। एनआईए ने मोहाली की अदालत में दायर आरोप पत्र में जैश-ए-मोहम्मद प्रमुख मसूद अजहर के अलावा इस आतंकवादी संगठन के तीन अन्य आतंकवादियों का नाम लिया है।

चार्जशीट में पाकिस्तानी संगठन जैश-ए-मोहम्मद के प्रमुख मसूद अजहर के साथ उसके भाई अब्दुल रऊफ के नाम बतौर आरोपी हैं। इनके अलवा जैश-ए-मोहम्मद के दो और आतंकियों के नाम भी शामिल हैं।

आपको बता दें कि पठानकोट हमला 2 जनवरी को हुआ था। हमले के तत्काल बाद रउफ ने एक वीडियो संदेश जारी कर आतंकी हमले की जिम्मेदारी ली थी। उसने संदेश में अपने भाई अज़हर का भी जिक्र किया था जिसे 1999 में इंडियन एयरलाइन्स के विमान आईसी-814 के यात्रियों के बदले छोड़ा गया था।

भारत एनआईए के आरोप पत्र का उपयोग इस साल दो जनवरी को हुए पठानकोट आतंकी हमले के सिलसिले में मसूद अजहर की भूमिका को उजागर करने के लिए विभिन्न अंतरराष्ट्रीय मंचों पर करेगा। एनआईए के अनुसार हमले के दो दिन बाद मारे गये आतंकवादियों की पहचान नासिर हुसैन, हाफिज अबू बाकर, उमर फारक तथा अब्दुल कयूम के तौर पर की गयी है।

Latest India News