A
  1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. मोदी और राहुल से लेकर तैमूर तक चर्चाओं, व्यंग्य से भरा रहा सोशल मीडिया

मोदी और राहुल से लेकर तैमूर तक चर्चाओं, व्यंग्य से भरा रहा सोशल मीडिया

नयी दिल्ली: इस साल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, कांग्रेस नेता राहुल गांधी, क्रिकेटर मोहम्मद शमी तथा तैमूर तक सोशल मीडिया विभिन्न तरह के व्यंग्य और विविध तरह की चर्चाओं से भरा रहा। वर्ष 2016 में विमुद्रीकरण

Taimur

इसी तरह बॉलीवुड कलाकार करीना कपूर और सैफ अली खान द्वारा अपने नवजात बेटे का नाम तैमूर रखे जाने पर सोशल मीडिया में उन पर खूब हमला बोला गया। लोगों ने कहा कि तैमूर ने 14वीं सदी के अंत में भारत पर हमला किया था। उन्होंने इन कलाकारों की फिल्मों का बहिष्कार करने का आह्वान किया तथा तैमूर की तुलना हिटलर और ओसामा बिन लादेन से की। 

कुछ लोगों ने मज़ाक भी उड़ाया और लिखा कि महाराष्ट्र सरकार को जगहों के नाम बदलने की जगह प्राथमिक आधार पर तैमूर अली खान का नाम बदलना चाहिए। 
कोलकाता के रेडियो जॉकी मीर अफसर अली सोशल मीडिया पर तब निशाने पर आ गए जब उन्होंने क्रिसमस की बधाई दी। उन्हें कहा गया कि किसी मुसलमान को क्रिसमस नहीं मनाना चाहिए और न ही इसकी बधाई देनी चाहिए। 

आगे पढ़ें, राहुल के हमले और मफ़लरमैन केजरीवाल की ठंड की घोषणा

Latest India News