A
  1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. गैंगरेप के आरोपी गायत्री प्रजापति को पुलिस ने लखनऊ से गिरफ्तार किया

गैंगरेप के आरोपी गायत्री प्रजापति को पुलिस ने लखनऊ से गिरफ्तार किया

नई दिल्ली: दुष्कर्म के आरोपी उत्तर प्रदेश के निवर्तमान मंत्री गायत्री प्रजापति को पुलिस ने लखनऊ से गिरफ्तार कर लिया है। प्रजापति समेत सात के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर 17 फरवरी को एफआईआर

Gayatri Prajapati- India TV Hindi
Gayatri Prajapati

नई दिल्ली: दुष्कर्म के आरोपी उत्तर प्रदेश के निवर्तमान मंत्री गायत्री प्रजापति को पुलिस ने लखनऊ से गिरफ्तार कर लिया है। उन्हें आलमबाग पुलिस स्टेशन में रखा गया है। प्रजापति समेत सात के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर 17 फरवरी को एफआईआर दर्ज की गई थी। इन सभी पर एक महिला से सामूहिक दुष्कर्म व उसकी बेटी के साथ दुष्कर्म के प्रयास का केस दर्ज किया गया है। प्रजापति 27 फरवरी से ही फरार थे। पुलिस उनकी तलाश कर रही थी, लेकिन वह हाथ नहीं आ रहे थे। मंगलवार को ही वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने आश्वासन दिया था कि प्रजापति को 24 घंटों के भीतर गिरफ्तार कर लिया जाएगा। प्रजापति को अरेस्ट करने के लिए पुलिस ने अपनी 6 टीमों को लगाया था।

इससे पहले गायत्री के दो बेटों व भतीजे से भी पुलिस ने पूछताछ कर उनके बारे में कुछ सुराग हासिल करने की कोशिश की थी। आईजी सतीश गणेश ने बताया कि तीन और आरोपियों की गिरफ्तारी के साथ ही पुलिस ने गायत्री के अलावा सभी छहों आरोपियों को दबोच लिया है।

इससे पहले 7 मार्च का यमुना एक्सप्रेस वे से गायत्री के दो सहयोगियों को गिरफ्तार किया गया था। जबकि मंत्री के सुरक्षा गार्ड चंद्रपाल को 6 मार्च को लखनऊ पुलिस लाइन से गिरफ्तार किया गया था।

शीर्ष कोर्ट ने पुलिस को केस दर्ज करने के साथ ही आठ हफ्ते में कार्यवाही रिपोर्ट पेश करने को भी कहा है।

Latest India News