A
  1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. गाजियाबाद: मनमानी फीस वसूलने के विरोध में स्कूल के बाहर लोगों का प्रदर्शन

गाजियाबाद: मनमानी फीस वसूलने के विरोध में स्कूल के बाहर लोगों का प्रदर्शन

उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद के क्रॉसिंग रिपब्लिक में स्थित इंदिरापुरम पब्लिक स्कूल द्वारा ऐनुअल चार्ज के नाम पर मनमानी फीस वसूले जाने के विरोध में छात्रों के अभिभावक बीते शुक्रवार से ही प्रदर्शन कर रहे हैं।

Protest against indirapuram public school- India TV Hindi
Protest against indirapuram public school

गाजियाबाद: उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद के क्रॉसिंग रिपब्लिक में स्थित इंदिरापुरम पब्लिक स्कूल द्वारा ऐनुअल चार्ज के नाम पर मनमानी फीस वसूले जाने के विरोध में छात्रों के अभिभावक बीते शुक्रवार से ही प्रदर्शन कर रहे हैं। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि इतने दिन तक प्रदर्शन जारी रहने के बावजूद स्कूल प्रशासन के कान पर जूं तक नहीं रेंगी। अब स्कूल के इस रवैये से परेशान अभिभावक गाजियाबद जिला प्रशासन के सामने इस गंभीर समस्या के खिलाफ गुहार लगाने की तैयारी कर रहे हैं।

​देश-विदेश की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

शुक्रवार से ही जारी है प्रदर्शन
स्कूल फीस में मनमानी बढ़ोतरी के खिलाफ बच्चों के अभिभावक बीते शुक्रवार से ही स्कूल के सामने प्रदर्शन कर रहे हैं। हालांकि इन विरोध-प्रदर्शनों के बावजूद स्कूल मैनेजमेंट बढ़ी हुई फीस वापस लेने के लिए तैयार नहीं है। अभिभावकों का आरोप है कि इंदिरापुरम पब्लिक स्कूल का प्रशासन ऐनुअल चार्ज के नाम पर मनमानी फीस वसूल रहा है। उनका कहना है कि जूनियर सेक्शन से वसूला जा रहा चार्ज सीनियर सेक्शन द्वारा वसूले गए चार्ज के लगभग बराबर या ज्यादा ही है।

जब प्रिंसिपल ने कहा, फॉर्मल कपड़ों में आकर बात करें
शुक्रवार को प्रदर्शन के दौरान जब अभिभावकों ने प्रिंसिपल से मिलने की मांग की तो प्रिंसिपल ने एक अजीबोगरीब फरमान सुनाया। प्रदर्शनकारियों के मुताबिक, प्रिंसिपल ने कहा कि मुझसे सिर्फ वही अभिभावक मिलने आ सकते हैं जिन्होंने फॉर्मल ड्रेस पहनी हो, और शॉर्ट्स, चप्पल में आए पैरंट्स को मिलने की कोई जरूरत नहीं है।

जिला प्रशासन से गुहार की तैयारी में प्रदर्शनकारी
इंदिरापुरम पब्लिक स्कूल के बाहर प्रदर्शन कर रहे मनीष ने कहा, ‘हम एक ऐप्लिकेशन लिख रहे हैं जिस पर अधिक से अधिक पैरेंट्स के सिग्नेचर लिए जा रहे हैं। हम उस ऐप्लिकेशन को डीएम के सुपुर्द करेंगे और उनसे इस मामले पर उचित कार्रवाई करने का अनुरोध करेंगे।’

Latest India News