A
  1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. 'आप अपनी EVM दे दीजिए, हम 90 सेकेंड में मदरबोर्ड चेंज कर देंगे'

'आप अपनी EVM दे दीजिए, हम 90 सेकेंड में मदरबोर्ड चेंज कर देंगे'

विधानसभा में ईवीएम डेमो के ड्रामे के बाद पत्रकारों से बात करते हुए दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा कि ईवीएम में छेड़छाड़ करना आसान है।

Kejriwal- India TV Hindi
Image Source : ANI Kejriwal

नई दिल्ली: विधानसभा में EVM डेमो के ड्रामे के बाद पत्रकारों से बात करते हुए दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा कि EVM में छेड़छाड़ करना आसान है। जब केजरीवाल से यह सवाल किया गया कि चुनाव आयोग ने आम आदमी पार्टी के दावे को खारिज कर दिया है तब केजरीवाल ने कहा, 'चुनाव आयोग अपनी मशीन हमें दे तो हम 90 सेकेंड उसका भी मदरबोर्ड चेंज कर देंगे'

कपिल मिश्रा के आरोपों के बाद पहली बार मीडिया का सामना करते हुए केजरीवाल ने कहा कि विधायक सौरभ भारद्वाज खुद एक कंप्यूटर इंजीनियर हैं और चिप्स टेक्नोलॉजी में काफी काम किया है। उन्होंने सदन के अंदर यह दिखाया कि कैसे EVM से छेड़छाड़ की जा सकती है। केजरीवाल ने कहा कि ये जनतंत्र के लिए खतरा है। देश के हर नागरिक को इसके खिलाफ आवाज उठानी चाहिए।

​आपको बता दें कि आज दिल्ली विधानसभा का विशेष सत्र बुलाया गया था जिसमें यह उम्मीद की जा रहा थी कि अरविंद केजरीवाल अपने ऊपर लगे भ्रष्टाचार के आरोपों का जवाब देंगे। लेकिन आरोपों का जवाब देने के बजाय विधानसभा आम आदमी पार्टी के विधायक सौरभ भारद्वाज ने ईवीएम का डेमो शुरू कर दिया। वे बताने लगे कि कैसे मदरबोर्ड चेंज कर ईवीएम में गड़बड़ी की जा सकती है।

 

Latest India News