A
  1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. गोवा: युवक की जान बचाने में टूटा पुल, 2 की मौत, 30 लापता

गोवा: युवक की जान बचाने में टूटा पुल, 2 की मौत, 30 लापता

दक्षिण गोवा में संवोर्देम नदी पर पुर्तगालियों के समय के बने एक पुल के आज शाम नदी में ढह जाने के कारण कम से कम दो लोगों की मौत हो गयी और 30 लोग लापता हो गये।

Goa bridge collapse- India TV Hindi
Image Source : PTI Goa bridge collapse

पणजी: दक्षिण गोवा में संवोर्देम नदी पर पुर्तगालियों के समय के बने एक पुल के आज शाम नदी में ढह जाने के कारण कम से कम दो लोगों की मौत हो गयी और 30 लोग लापता हो गये। कुरचोरेम गांव में नदी पर बने इस पुल के ढहने की घटना के वक्त इस बेहद प्राचीन पुल पर 50 से अधिक लोग खड़े थे। पुलिस ने बताया कि नदी में कूदकर कथित रूप से खुदकुशी करने वाले एक युवक के बचाव अभियान को देखने के लिये ये सभी लोग पुल पर जमा थे। 

पुलिस ने बताया, बचाव दलों ने नदी से अब तक दो शव बरामद किये हैं और कम से कम 30 लोग अब तक लापता हैं। नदी में गिरे इनमें से कुछ लोग तैरकर तट पर आने में सफल रहे थे। नदी में कूदकर कथित रूप से खुदकुशी करने वाले युवक के बचाव अभियान को देखने के लिये करीब 50 से अधिक लोग वहां जमा हुए थे। 

भारतीय नौसेना से बचाव अभियान में मदद का अनुरोध किया गया है और गोताखोरों को मौके पर रवाना किया गया है। दमकल एवं आपात सेवाओं ने खोज अभियान शुरू कर दिया है। बहरहाल, केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह ने पुल ढहने के हादसे को लेकर गोवा के मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर से बात की। सिंह ने ट्वीट किया, संवोर्देम नदी पर पुल ढहने के हादसे के संबंध में गोवा के मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर से बात की। खोज एवं बचाव अभियानों को तेज किया गया है। आगे की जानकारी की प्रतीक्षा की जा रही है। 

Latest India News