A
  1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. मुंबई एयरपोर्ट के कूड़ेदान से 2.3 किलो सोने के बिस्कुट, आभूषण जब्त

मुंबई एयरपोर्ट के कूड़ेदान से 2.3 किलो सोने के बिस्कुट, आभूषण जब्त

सीमाशुल्क विभाग की हवाई आसूचना इकाई ने कल रात अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे के पुरूष शौचालय के एक कूड़ेदान से 2.3 किलोग्राम वजन के सोने के बिस्कुट और मिश्रित आभूषण जब्त किये।

gold biscuits- India TV Hindi
gold biscuits

मुंबई: सीमाशुल्क विभाग की हवाई आसूचना इकाई ने कल रात अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे के पुरूष शौचालय के एक कूड़ेदान से 2.3 किलोग्राम वजन के सोने के बिस्कुट और मिश्रित आभूषण जब्त किये।

(देश-विदेश की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें)

एक अधिकारी ने आज बताया कि छत्रपति शिवाजी अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे के एक शौचालय के कूड़ेदान से विदेशी मुहर वाले मिश्रित स्वर्ण आभूषण और सोने के बिस्कुट जब्त किये गये।

जब्त किए गए सोने की कीमत लगभग 70 लाख रूपये है। अधिकारी ने बताया कि इलाके की सीसीटीवी फुटेज के आधार पर कुछ संदिग्धों को चिन्हित किया गया है।

Latest India News