A
  1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. स्किल डेवलपमेंट सर्विस के लिए UPSC से होगी बहाली, अधिसूचना जारी

स्किल डेवलपमेंट सर्विस के लिए UPSC से होगी बहाली, अधिसूचना जारी

केंद्र सरकार ने यूपीएससी के जरिए स्किल डेवलपमेंट सर्सिसेज में कर्मचारियों की नियुक्ति के संबंध में अधिसूचना जारी कर दी। भारतीय कौशल विकास सेवा (ISDS) की स्थापना से देश में स्किल डेवलपमेंट सिस्टम को मजबूत करने में मदद मिलेगी।

UPSC- India TV Hindi
UPSC

नयी दिल्ली: केंद्र सरकार ने यूपीएससी के जरिए स्किल डेवलपमेंट सर्सिसेज में कर्मचारियों की नियुक्ति के संबंध में अधिसूचना जारी कर दी। भारतीय कौशल विकास सेवा (ISDS) की स्थापना से देश में स्किल डेवलपमेंट सिस्टम को मजबूत करने में मदद मिलेगी। 

(देश-विदेश की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें)

एक आधिकारिक बयान में कहा गया है कि इस सेवा की अधिसूचना के बाद स्किल डेवलपमेंट सिस्टम को मौजूदा वैग्यानिक एवं औद्योगिक विकास के अनुरूप मजबूत तथा आधुनिक किया जा सकेगा। यह सेवा कौशल विकास एवं उद्यमशीलता मंत्रालय के प्रशिक्षण निदेशालय के लिए तैयार की गई है। 

ISDS ग्रुप A सेवा होगा, जिसमें नियुक्तियां UPSC के भारतीय इंजीनियरिंग सेवा परीक्षा के जरिये की जाएगी। बयान में कहा गया है कि यह कौशल विकास में युवा और प्रतिभावान प्रशासकों को आकर्षित करने का प्रयास है। ISDS में 263 अखिल भारतीय पद होंगे। कैडर में तीन पद वरिष्ठ प्रशासनिक ग्रेड के, 28 कनिष्ठ प्रशासनिक ग्रेड, 120 पद वरिष्ठ टाइम स्केल और 112 पद कनिष्ठ टाइम स्केल के होंगे। 

Latest India News