A
  1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. सूरत कहीं दिल्ली न बन जाए इसलिए दूल्हों ने निकाली साइकिल रैली

सूरत कहीं दिल्ली न बन जाए इसलिए दूल्हों ने निकाली साइकिल रैली

सूरत को प्रदूषणरहित बनाने के लिए दो सौ इक्यावन दूल्हे सड़क पर आ गए। इन दूल्हों ने शादी के बंधन में बंधने से पहले एक साइकिल रैली निकाली जिसका मकसद शहर को साफ-स्वच्छ और प्रदूषणरहित

Cycle rally in surat- India TV Hindi
Cycle rally in surat

सूरत को प्रदूषणरहित बनाने के लिए दो सौ इक्यावन दूल्हे सड़क पर आ गए। इन दूल्हों ने शादी के बंधन में बंधने से पहले एक साइकिल रैली निकाली जिसका मकसद शहर को साफ-स्वच्छ और प्रदूषणरहित बनाने के लिए ज्यादा से ज्यादा लोगों को जागरूक करना था और और ये बताना था कि प्रदूषण को कम करने के लिए ज्यादा से ज्यादा साइकिल का इस्तेमाल करें, पर्यावरण को सुरक्षित बनाएं, ट्रेफिक के नियमों का पालन करें। दरअसल दिल्ली में जिस तरह से हवा जहरीली हुई, उसे देखते हुए सूरत में इस रैली का आयोजन कराया गया था।

दरअसल- दस नवंबर को सूरत में सामूहिक शादी का आयोजन हो रहा है जिसमें पटेल समुदाय के 251 जोड़े शादी के बंधन में बंधेंगे लेकिन शादी के बंधन में बंधने से पहले पटेल समुदाय और सूरत म्यूनिसिपल कॉरोपोरेशन की पहल पर इस साइकलि यात्रा का आयोजन किया गया ताकि लोगों को जागरूक किया जा सके और शहर को स्वच्छ और साफ बनाने की कोशिश की जाए।

इस साइकिल रैली में 251 दूल्हों के साथ ही करीब हजार और लोग शामिल हुए ताकि इस रैली को सफल बनाया जा सके। सूरत को सौ स्मार्ट सिटी में शामिल किया गया है। दिवाली के बाद से यहां भी प्रदूषण काफी बढ़ गया है लेकिन सूरत की हालत दिल्ली जैसी ना हो जाये इसलिए साइकिल रैली को निकालकर सूरत को प्रदूषण रहित और स्वच्छ बनाने की पहल की गई है।

Latest India News