A
  1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. Video: जब कॉलेज में फटने लगे बम, ममता के बारूद वाले बेकाबू नेता!

Video: जब कॉलेज में फटने लगे बम, ममता के बारूद वाले बेकाबू नेता!

हुगली: पश्चिम बंगाल के हुगली से एक हैरान करने वाली घटना सामने आयी है। यहां स्टूडेंट यूनियन का चुनाव होना है लेकिन इससे पहले तृणमूल कांग्रेस की छात्र इकाई के दो गुट आपस में ही

hooghly- India TV Hindi
hooghly

हुगली: पश्चिम बंगाल के हुगली से एक हैरान करने वाली घटना सामने आयी है। यहां स्टूडेंट यूनियन का चुनाव होना है लेकिन इससे पहले तृणमूल कांग्रेस की छात्र इकाई के दो गुट आपस में ही भिड़ गए। ये झड़प भी ऐसी हुई कि छात्रों ने एक दूसरे पर बम तक फेंके। बम-बारूद की इस लड़ाई में पुलिस और पत्रकार भी घायल हुए हैं।

(देश-विदेश की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें)

हुगली के चापाडांगा रवींद्र महाविद्यालय नाम के कॉलेज में दो छात्र गुट आपस में भिड़ गए थे। मुद्दा छात्र नेता के चुनाव के नॉमिनेशन का था। ये झगड़ा एक ही पार्टी के दो गुटों का था। दरअसल इस कॉलेज में टीएमसी की छात्र इकाई का वर्चस्व है, कोई विरोधी नहीं है लेकिन एक ही पार्टी यहां दो फाड़ हो गयी है। छात्र इकाई के प्रत्याशी का नॉमिनेशन होना था। शुक्रवार तक पर्चा दाखिल करने की आखिरी तारीख है और 19 तारिख को वोटिंग होनी है।

मुश्किल ये थी कि चापाडांगा कॉलेज में एक नाम पर सहमति नहीं बन पा रही है,  ऐसे में एक ही पार्टी के दो नेता सामने आ गए, दोनो ही गुट निर्विरोध चुनाव जीतना चाहते हैं। इसलिए टीएमसी की छात्र इकाई के तमाम सदस्य आपस में ही भिड़ गए और ये भिड़ंत भी ऐसी हुई कि सरहद जैसा सीन बन गया।

कॉलेज परिसर में चीख पुकार मच गयी थी। पुलिस वालों पर भी हमला हुआ था और पत्रकार भी चपेट में आ गए थे। एक घंटे तक यूं हीं धमाकें की आवाजें गूंजती रही थी हुगली के इस कॉलेज के आसपास सुरक्षा बल आगे बढ़ने की कोशिश करते तो बम उनकी तरफ भी उछाल दिया जाता। सुरक्षाबल भी संभल कर ही आगे बढ़ने की हिम्मत कर पा रहे थे,  ऐसा तांडव मचाया था कॉलेज के चंद छात्रों ने।

देखिए वीडियो-

जबतक बम धमाकों का शोर थमा, तबतक 6 पुलिस कर्मी घायल हो चुके थे, जिनमें से दो की हालत नाजुक है। तीन पत्रकारों के पांव में भी बम के स्पिलंटर लगे हैं हालांकि उनकी हालत बेहतर है। कुछ छात्रों के भी घायल होने की खबरें है लेकिन वो कहां है और किस हाल में इसका अबतक पता नहीं चल पाया है, क्योंकि बमबारी करने वाले छात्र अपने साथ घायलों को भी लेकर फरार हो गए।

Latest India News