A
  1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. गुजरात बोर्ड: 12वीं कक्षा के साइंस स्ट्रीम का परीक्षा परिणाम घोषित, यहां देखें रिजल्ट

गुजरात बोर्ड: 12वीं कक्षा के साइंस स्ट्रीम का परीक्षा परिणाम घोषित, यहां देखें रिजल्ट

गुजरात बोर्ड ने 15 से 30 मार्च के बीच 12वीं की परीक्षा आयोजित कराई थी। जबकि विज्ञान की परीक्षा 21 से 30 मार्च के बीच आयोजित की गई थी और अब 12वीं कक्षा के साइंस स्ट्रीम का परीक्षा परिणाम घोषित कर दिया गया है।

exam result- India TV Hindi
exam result

अहमदाबाद: गुजरात बोर्ड ने 15 से 30 मार्च के बीच 12वीं की परीक्षा आयोजित कराई थी। जबकि विज्ञान की परीक्षा 21 से 30 मार्च के बीच आयोजित की गई थी और अब 12वीं कक्षा के साइंस स्ट्रीम का परीक्षा परिणाम घोषित कर दिया गया है। आप अपना रिजल्ट बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर देख सकते है।   

रिजल्ट जानने के लिए यहां किंल्क करें

ऐसे जानें अपना परीक्षा परिणाम:

सबसे पहले बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट http://www.gseb.org पर जाए। फिर उसके बाद enter seat no. वाले कॉलम में अपना शीट नंबर भरें जिसके बाद आपसे कुछ आवश्यक जानकारी मांगी जाएगी। उन्हें भरने के बाद आपका रिजल्ट आपके सामने होगा।

गुजरात सेकेंडरी एंड हाईयर सेकेंडरी एजुकेशन बोर्ड (GSEB) की परीक्षा में इस बार 5 लाख 14 हजार 965 छात्र बैठे थे, जिसमें से 1 लाख 41 हजार 503 छात्र विज्ञान विषय के है। पिछले साल 5,65,359 छात्रों ने 12 वीं की परीक्षा दी थी। 2016 में उतीर्ण हुए छात्रों का प्रतिशत 86.54 और छात्राओं का प्रतिशत 87.76 रहा था। जबकि कुल 88.73 प्रतिशत छात्र पास हुए थे। 

Latest India News