A
  1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. राहुल गांधी की रैली में जा रही बस पलटी, 35 लोग घायल, 20 की हालत गंभीर

राहुल गांधी की रैली में जा रही बस पलटी, 35 लोग घायल, 20 की हालत गंभीर

गुजरात के तापी जिले के कांजा गांव में एक बस पलटने से आज 35 लोग घायल हो गये। इनमें 20 की हालत गंभीर है।

bus accident- India TV Hindi
bus accident

बारदोली (गुजरात): गुजरात के तापी जिले के कांजा गांव में एक बस पलटने से आज 35 लोग घायल हो गये। इनमें 20 की हालत गंभीर है।

पुलिस ने कहा कि बस लोगों को लेकर आदिवासी बहुल नर्मदा जिले में दंदियापाड़ा कस्बा जा रही थी। ये लोग वहां कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी की जनसभा में शामिल होने जा रहे थे।

पड़ोसी सूरत जिले के मांडवी थाने के अधिकारियों ने बताया कि उकाई बांध रोड के एक मोड़ पर 35 लोगों को लेकर जा रही बस पलट गयी। घायलों को सूरत के बारदोली सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Latest India News