A
  1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. ‘गुजरात में गोहत्या के खिलाफ विधेयक करोड़ों लोगों, संस्कृति प्रेमियों, संतों, की भावनाओं का प्रकटीकरण’

‘गुजरात में गोहत्या के खिलाफ विधेयक करोड़ों लोगों, संस्कृति प्रेमियों, संतों, की भावनाओं का प्रकटीकरण’

नयी दिल्ली: गुजरात में गोहत्या के खिलाफ सख्त सजा के प्रावधान वाला विधेयक पारित किये जाने को लेकर प्रदेश की विजय रूपानी सरकार की सराहना करते हुए भाजपा ने कहा कि इसके माध्यम से देश

Gujarat Cow- India TV Hindi
Gujarat Cow

नयी दिल्ली: गुजरात में गोहत्या के खिलाफ सख्त सजा के प्रावधान वाला विधेयक पारित किये जाने को लेकर प्रदेश की विजय रूपानी सरकार की सराहना करते हुए भाजपा ने कहा कि इसके माध्यम से देश के करोड़ों लोगों, संस्कृति प्रेमियों, संतों, जीवदया प्रेमियों की भावनाओं का प्रकटीकरण हुआ है। भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता भरत पंड्या ने कहा कि गुजरात ने हमेशा से देश को दिशा देने की पहल की है। चाहे स्वराज का आंदोलन हो या सुराज के साथ विकास आधारित मार्ग हो। चाहे शराबबंदी हो या गोबध के खिलाफ सख्त कानून लाने का विषय रहा हो।

ये भी पढ़ें

ऑपरेशन गोहत्या: India TV के कैमरे पर गाय के कातिलों का कबूलनामा
योगी इफेक्ट: हिंदू युवा वाहिनी का सदस्य बनने रोज आ रहे 5000 लोग
टूटा सब्र का बांध, मायावती के खिलाफ उठने लगे बगावत के सुर
मेरी हार की वजह EVM नहीं, अपनों का सहयोग न मिलना है: अपर्णा यादव

उन्होंने कहा कि गांधीजी ने सत्य, अहिंसा और प्रेम का संदेश दिया था । गुजरात विधानसभा में गोहत्या के खिलाफ सख्त प्रावधान वाला विधेयक पारित करने से महात्मा गांधी, सरदार पटेल एवं अन्य महापुरूषों के सपनों का गुजरात बनाने का मार्ग प्रशस्त होगा । भाजपा प्रवक्ता ने कहा कि जो लोग गोबध करते हैं, वे अब ऐसी गतिविधि में शामिल होने के बारे में सोचेंगे भी नहीं । प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री वियज रूपानी ने गोहत्या के खिलाफ सख्त कानून का मार्ग सुनिश्चित किया है।

उन्होंने कहा कि नये कानून के प्रावधानों में गोहत्या करने पर 10 वर्ष कारावास की सजा के साथ 1 से 5 लाख रूपये का जुर्माना भी है। यह अपराध गैर जमानती है। गोमांस को ले जाने के लिए उपयोग में लाये जाने वाले वाहनों को भी जब्त करने का प्रावधान है। विधेयक पर गुजरात विधानसभा से वाकआउट करने पर कांग्रेस की आलोचना करते हुए पंड्या ने कहा कि वस्तुत: कांग्रेस पार्टी ने गुजरात के उन करोड़ों लोगों की भावनाओं का बहिष्कार किया है जो अपनी संस्कृति और जीवदया की भावना से स्नेह रखते हैं।

Latest India News