A
  1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. गुजरात सरकार ने गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर 439 कैदियों को छोड़ा

गुजरात सरकार ने गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर 439 कैदियों को छोड़ा

अहमदाबाद: गुजरात सरकार ने गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर मानवीय आधार पर फैसला लेते हुए गुजरात की जेलों से 439 कैदियों की रिहाई के आदेश दिए हैं, जिनमें से आधे से ज्यादा कैदी आजीवन

prisoners- India TV Hindi
prisoners

अहमदाबाद: गुजरात सरकार ने गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर मानवीय आधार पर फैसला लेते हुए गुजरात की जेलों से 439 कैदियों की रिहाई के आदेश दिए हैं, जिनमें से आधे से ज्यादा कैदी आजीवन कारावास की सजा काट रहे हैं।

(देश-विदेश की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें)

एक सरकारी विज्ञप्ति में कहा गया कि 439 कैदियों को सजा से मुक्त करने का फैसला मुख्यमंत्री विजय रुपानी ने मानवीय आधार पर लिया है। उसमें कहा गया कि ऐसा पहली बार होने जा रहा है कि राज्य ने इतनी बड़ी संख्या में कैदियों को सजा मुक्त किया है।

विज्ञप्ति में कहा गया कि इनमें से 21 महिलाएं समेत 243 कैदियों को उम्रकैद की सजा मिली थी और कम-से-कम 12 साल वे लोग अपनी सजा काट चुके हैं।

अन्य 110 कैदियों को अदालत द्वारा अपेक्षाकृत कम सजा दी गई थी जिनमें से सभी लगभग 75 प्रतिशत सजा काट चुके हैं।

Latest India News