A
  1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. गुरुग्राम: छात्राओं से 'छेड़छाड़' का आरोपी शिक्षक निलंबित

गुरुग्राम: छात्राओं से 'छेड़छाड़' का आरोपी शिक्षक निलंबित

गुरुग्राम के एक स्कूल में सेवारत एक 35 वर्षीय शिक्षक को नाबालिग छात्राओं से 'छेड़छाड़' के आरोप में निलंबित कर दिया गया है।

Molestation Case | PTI- India TV Hindi
Molestation Case | PTI

गुरुग्राम: गुरुग्राम के एक स्कूल में सेवारत एक 35 वर्षीय शिक्षक को नाबालिग छात्राओं से 'छेड़छाड़' के आरोप में निलंबित कर दिया गया है। भोरा कलां गांव में स्थित एक सरकारी स्कूल के हिंदी शिक्षक शिव कुमार को जिला प्राथमिक शिक्षा अधिकारी रामकुमार फलस्वाल ने निलंबित कर दिया।

देश-विदेश की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

स्कूल में 8वीं कक्षा में पढ़ने वाली कुछ छात्राओं के परिजनों ने आरोप लगाया कि शिव कुमार एक महीने से अधिक समय से छात्राओं के साथ छेड़छाड़ करता रहा। पुलिस ने परिजनों की शिकायत पर शिक्षक के खिलाफ बिलासपुर थाने में शनिवार को मामला दर्ज कर लिया। हालांकि आरोपी शिक्षक फरार चल रहा है।

बिलासपुर थाने के पुलिस अधिकारी ने बताया, ‘आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए छापेमारी की जा रही है।’

Latest India News