A
  1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. कश्मीरी आतंकवादी भारत को करारा जवाब दे रहे: हाफिज सईद

कश्मीरी आतंकवादी भारत को करारा जवाब दे रहे: हाफिज सईद

जमात-उद-दावा प्रमुख और मुंबई आतंकवादी हमले के सरगना हाफिज सईद ने दावा किया कि कश्मीरी आतंकवादी कश्मीर के अखनूर, उरी और अन्य जगहों पर भारत को करारा जवाब दे रहे हैं।

कश्मीरी आतंकवादी भारत...- India TV Hindi
कश्मीरी आतंकवादी भारत को करारा जवाब दे रहे: हाफिज सईद

लाहौर: जमात-उद-दावा प्रमुख और मुंबई आतंकवादी हमले के सरगना हाफिज सईद ने दावा किया कि कश्मीरी आतंकवादी कश्मीर के अखनूर, उरी और अन्य जगहों पर भारत को करारा जवाब दे रहे हैं।

लाहौर से करीब 130 किलोमीटर दूर फैसलाबाद में बड़ी कश्मीर कांफ्रेंस रैली को संबोधित करते हुए सईद ने कहा, भारतीय सेना 650000 कश्मीरी मुसलमानों की हत्या के लिए जिम्मेदार है। अब कश्मीरी मुजाहिदीन अखनूर, उरी और अन्य जगहों पर भारत को करारा जवाब दे रहे हैं। उसने कहा, मुजाहिदीन भारत को तबाह कर रहा है।

सईद ने कहा, भारत उनको अपने अभियान से रोक नहीं सकता...मैं अब अकेला नहीं हूं बल्कि अब बलूच लोग और अन्य पाकिस्तानी भी हमारे साथ हैं। साथ ही उसने कहा कि बलूच नेता शाहजेन बुग्ती ने भी उसके साथ हाथ मिलाया है।

जम्हूरी वतन पार्टी के अध्यक्ष बुग्ती ने कश्मीर के लिए रैली में अपना समर्थन देने की घोषणा करते हुए कहा कि बलूचिस्तान कश्मीरी लोगों के साथ है । बुग्ती ने कहा, 50,000 बलूच युवा कश्मीर आजादी आंदोलन में जुड़ने को तैयार हैं और हाफिज सईद के इशारे का इंतजार कर रहे हैं।

मुंबई हमले के सरगना ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की भी आलोचना करते हुए कहा कि अगर भारत पाकिस्तान के नदी जल को रोकता है तो वहां नदियों में खून होगा। उसने कहा, हम कश्मीरी आजादी के लिए कश्मीरियों के साथ हैं क्योंकि पाकिस्तान उसके बिना अधूरा है ।

Latest India News