A
  1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. हरियाणा में सरकारी कॉलेजों में दी जाएगी फ्री Wi-Fi की सुविधा: मंत्री

हरियाणा में सरकारी कॉलेजों में दी जाएगी फ्री Wi-Fi की सुविधा: मंत्री

चंडीगढ़: राज्य के शिक्षा मंत्री राम बिलास शर्मा ने आज कहा कि हरियाणा में सभी सरकारी कॉलेजों को मुफ्त वाई-फाई परिसर बनाया जा रहा है जिससे कैशलेस लेन देन को भी बढ़ावा मिलेगा। उन्होंने कहा

wi fi- India TV Hindi
wi fi

चंडीगढ़: राज्य के शिक्षा मंत्री राम बिलास शर्मा ने आज कहा कि हरियाणा में सभी सरकारी कॉलेजों को मुफ्त वाई-फाई परिसर बनाया जा रहा है जिससे कैशलेस लेन देन को भी बढ़ावा मिलेगा। उन्होंने कहा कि उच्चतर शिक्षा विभाग ने राज्य के सभी सरकारी कॉलेजों में मुफ्त रिलायंस जियो वाई-फाई परिसर बनाने का निर्णय लिया है।

(देश-विदेश की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें)

यहां पर जारी एक सरकारी विज्ञप्ति के मुताबिक, उन्होंने कहा, रिलायंस जियो सभी सरकारी कॉलेजों में मुफ्त में वाई-फाई या स्मॉल सेल लगाने के लिए सभी बुनियादी ढ़ांचा तैयार करेगा। सभी सरकारी कॉलेजों को शुरूआत में एक साल तक सभी छात्रों और कर्मियों के हिसाब से प्रतिदिन 20 एमबी मुफ्त वाई-फाई सुविधा दी जाएगी।

भारत सरकार के दिशा-निर्देशों पर रिलायंस जियो सभी आपत्तिजनक वेबसाइटों को भी बंद कर देगी। मंत्री ने कहा कि सभी सरकारी कॉलेजों के प्राचार्यों को वाई-फाई एवं अन्य नेटवर्क संबंधी उपकरण के लिए उपयुक्त जगह और सुरक्षा मुहैया कराने का निर्देश दिया गया है।

Latest India News