A
  1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. हिलेरी क्लिंटन की जीत के लिए UP में हुआ हवन

हिलेरी क्लिंटन की जीत के लिए UP में हुआ हवन

अमेरिका में 8 नवंबर को होने वाले राष्ट्रपति पद के चुनाव में डेमोक्रेटिक पार्टी की उम्मीदवार हिलेरी क्लिंटन के समर्थन में राजधानी लखनऊ की तहसील मोहनलालगंज के जबरौली गांव में रविवार को हवन-पूजन किया गया और उनकी जीत की दुआ मांगी गई।

havan performed in uttar pradesh for the win of hillary...- India TV Hindi
havan performed in uttar pradesh for the win of hillary clinton

लखनऊ: अमेरिका में 8 नवंबर को होने वाले राष्ट्रपति पद के चुनाव में डेमोक्रेटिक पार्टी की उम्मीदवार हिलेरी क्लिंटन के समर्थन में राजधानी लखनऊ की तहसील मोहनलालगंज के जबरौली गांव में रविवार को हवन-पूजन किया गया और उनकी जीत की दुआ मांगी गई। वजह यह है कि 17 जुलाई, 2014 को अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बिल क्लिंटन अपनी संस्था क्लिंटन हेल्थ फाउंडेशन द्वारा जबरौली में आयोजित कार्यक्रम में भाग लेने आए थे। उस दौरान उन्होंने इस गांव को गोद भी लिया था। उस समय ग्रामीण महिलाओं ने बिल से हिलेरी को राष्ट्रपति बनाकर जबरौली लाने के लिए कहा था।

उस समय बिल क्लिंटन सिर्फ मुस्कुराकर चले गए थे। अब हिलेरी के राष्ट्रपति चुनाव लड़ने पर जबरौली गांव के लोग मान रहे हैं कि अमेरिका में राष्ट्रपति बन जाने के बाद बिल क्लिंटन अपनी पत्नी हिलेरी के साथ एक बार फिर इस गांव का दौरा करेंगे।

havan performed in uttar pradesh for the win of hillary clinton

हवन-पूजन में शामिल महिलाओं ने कहा कि अगर हिलेरी अमेरिकी राष्ट्रपति बनकर यहां का दौरा करेंगी तो इस गांव का कायापलट होना तय है। इसी चाहत के साथ जबरौली के गांव में हवन के साथ मंत्रोचार हो रहे हैं। लोग हिलेरी की जीत की कामना कर रहे हैं।

havan performed in uttar pradesh for the win of hillary clinton

रविवार के कार्यक्रम में ग्राम प्रधान रमेश चंद्र कश्यप की अगुवाई में ग्रामीणों ने हिलेरी की जीत के लिए बिल क्लिंटन व हिलेरी क्लिंटन की फोटो रखकर हवन किया।

Latest India News