A
  1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. नाबालिग लड़की के अपहरण के आरोप में हेड कॉन्स्टेबल हिरासत में

नाबालिग लड़की के अपहरण के आरोप में हेड कॉन्स्टेबल हिरासत में

15 साल की लड़की का कथित अपहरण करने के आरोप में पुलिस ने अपने ही विभाग के हेड कॉन्स्टेबल को हिरासत में लिया है।

Representational Image | PTI- India TV Hindi
Representational Image | PTI

हैदराबाद: 15 साल की लड़की का कथित अपहरण करने के आरोप में पुलिस ने अपने ही विभाग के हेड कॉन्स्टेबल को हिरासत में लिया है। पुलिस ने लड़की को गुरुवार शाम कॉन्स्टेबल के चंगुल से छुड़ा लिया है। पुलिस ने शुक्रवार को बताया कि लड़की की बड़ी बहन ने पुलिस में कमातीपुरा पुलिस थाने से संबंद्ध हेड कॉन्स्टेबल के खिलाफ शिकायत की थी।

देश-विदेश की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

कमातीपुरा पुलिस थाने के निरीक्षक एस सुदर्शन ने बताया कि लड़की की बड़ी बहन ने अपनी शिकायत में कहा था कि कॉन्स्टेबल ने 2 मार्च को एक कार में उसकी छोटी बहन का अपहरण कर लिया था। पीड़ित लड़की कमातीपुरा पुलिस थाने के करीब ही रहती थी। चारमीनार संभाग के सहायक पुलिस आयुक्त के अशोक चक्रवर्ती ने बताया कि शिकायत के बाद भारतीय दंड संहिता की अपहरण की धाराओं के तहत गुरुवार रात आरोपी कॉन्स्टेबल के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया। इसके बाद पुलिस ने इलाके के एक घर में छापा मारकर लड़की को मुक्त करा लिया, जबकि आरोपी को हिरासत में ले लिया गया। शुरआती पूछताछ में कॉन्स्टेबल ने बताया कि उसने लड़की की सहमति से उससे शादी की थी। 

पुलिस अधिकारी ने बताया कि लड़की को मेडिकल जांच के लिए अस्पताल भेज दिया गया है। उन्होंने बताया कि पुलिस कॉन्स्टेबल के पहले से ही शादीशुदा होने समेत विभिन्न कोणों से मामले की जांच कर रही है। कॉन्स्टेबल के खिलाफ बलात्कार का मामला दर्ज करने के सवाल पर सुदर्शन ने कहा कि शिकायत में इस प्रकार के आरोप नहीं लगाए गए हैं। उन्होंने बताया कि पुलिस अभी मेडिकल रिपोर्ट का इंतजार कर रही है। उन्होंने कहा, ‘लड़की को मेडिकल जांच के लिए भेजा गया है और उसकी रिपोर्ट का इंतजार है। रिपोर्ट के आधार पर हम आगे कार्रवाई और उसके अनुसार ही आरोप तय करेंगे।‘

Latest India News