नई दिल्ली: 500 और 1000 के नोट बंद करने पर आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई होगी। याचिका में फैसले को रद्द करने की मांग की गई है। सरकार ने कैविएट दाखिल कर याचिकाकर्ता का पक्ष भी सुनने की बात कही।
साथ ही नोटबंदी पर सरकार की चौतरफा घेराबंदी में विपक्ष जुटा है। कांग्रेस, जेडीयू, आरजेडी, लेफ्ट और टीएमसी समेत 7 दलों ने आज भी बुलाई बैठक है। वहीं दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली विधानसभा का आपातकालीन सत्र बुलाया है।
केजरीवाल ने कहा कि, 3 दिन में दिल्ली का और बुरा हाल हो जाएगा और मेरी जेब में भी केवल 50 रुपये हैं।
शिवसेना ने भी मोदी सरकार के इस फैसले पर चेतावनी देते हुए कहा कि, अगर नोटबंदी पर रोलबैक नहीं हुआ तो सरकार का रोलबैक हो सकता है।
Latest India News