शिमला: हिमाचल प्रदेश विधानसभा में कल राज्यपाल के अभिभाषण के साथ ही छह हफ्ते का बजट सत्र शुरू होगा। इस सत्र में 21 बैठकें होगी। मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह अपना पांचवा बजट 10 मार्च को 2017-18 के लिए पेश करेंगे।
(देश-विदेश की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें)
बजट सत्र के दौरान 18-26 मार्च के दौरान नौ दिन का अवकाश होगा। राज्यापाल के अभिभाषण, बजट और अनुदान मांगों पर चर्चा के लिए चार-चार दिन तय किए गए हैं।
सत्तारूढ़ कांग्रेस और विपक्षी भाजपा इस सत्र की रणनीति तय करने के लिए आज शाम बैठक कर रही है। अध्यक्ष बी बी एल बुटैल ने आज सर्वदलीय बैठक बुलायी और दोनों दलों के नेताओं से सदन को सुचारू रूप से संचालित करने में सहयोग की अपील की।
बजट सत्र के हंगामाखेज रहने के आसार है क्योंकि भाजपा पहले ही माफिया राज, भ्रष्टाचार, बढ़ते ड्रग, केंद्र सरकार की योजनाओं का क्रियान्वयन नहीं होने, स्वास्थ्य सेवाओं, सड़कों आदि की दयनीय स्थिति जैसे मुद्दे उठाने की पहले ही घोषणा कर चुकी है। दोनों ही दल इस सत्र के बाद चुनावी रूप में आ जायेंगे क्योंकि नवंबर में राज्य विधानसभा के चुनाव होने हैं।
Latest India News