A
  1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. ईमानदार अधिकारियों को एक-एक कर हटाया जा रहा है: केजरीवाल

ईमानदार अधिकारियों को एक-एक कर हटाया जा रहा है: केजरीवाल

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने आज दावा किया कि आप सरकार के साथ काम कर रहे सभी सक्षम और ईमानदार अधिकारियों को चिन्हित कर एक-एक कर हटाया जा रहा है

Arvind Kejriwal- India TV Hindi
Image Source : PTI Arvind Kejriwal

नयी दिल्ली: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने आज दावा किया कि आप सरकार के साथ काम कर रहे सभी सक्षम और ईमानदार अधिकारियों को चिन्हित कर एक-एक कर हटाया जा रहा है और उन्होंने इसे गंदी राजनीति कहा । उपराज्यपाल नजीब जंग द्वारा वरिष्ठ अधिकारी तरूण सीम से दिल्ली स्वास्थ्य सेवा के महानिदेशक का पद वापस लेने के एक दिन बाद दिल्ली के मुख्यमंत्री की यह टिप्पणी आयी है । 

देश-विदेश की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

सीम ने पिछले साल अक्तूबर में डीजीएचएस का पदभार संभाला था और आप सरकार की महत्वाकांक्षी मोहल्ला क्लीनिक परियोजना का संचालन किया। केजरीवाल ने ट्वीट किया, यह दुखद है । सभी सक्षम, ईमानदार अधिकारियों को चिन्हित कर उन्हें हटाया जा रहा है।

सूत्रों ने बताया कि सीम को मलेरिया, डेंगू और चिकनगुनिया के बारे में जागरूकता के लिए सूचना और शैक्षणिक सामग्री की प्रिटिंग में कथित देरी के बाद उन्हें अस्थायी प्रभार से मुक्त कर दिया गया । हालांकि सीम ने आरोपों से इंकार करते हुए कहा कि उनका रिकार्ड बढ़िया है । अधिकारी फिलहाल दिल्ली राज्य स्वास्थ्य मिशन का प्रभार संभाल रहे हैं। 

Latest India News