नई दिल्ली: कुछ लोग महज 60 सेकंड में नकली नोट छाप रहे हैं। क्या आप यकीन कर सकते हैं कि अभी नोट जारी हुए कुछ ही हफ्ते गुजरे हैं और नकली नोटों के कारोबारियों ने अपना जाल फैलाना शुरू भी कर दिया है। देश के अलग-अलग जगहों से कुछ ऐसी गिरफ्तारियां हुई हैं जो चौंकाने वाली हैं। 2000 से लेकर सौ रुपए तक के नकली नोट पकड़े जा रहे हैं।
(देश-विदेश की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें)
कैसे हो रहा है नकली नोटों का ये खेल ?
वीडियो में आप देखेंगे कि जितने भी 2000 के नोट है उन सबका नंबर एक ही है। ऐसा मत सोचिएगा कि ये चूक रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया की है। असल में ये खेल उनलोगों का है जिनलोगों ने अपने घर को ही रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया बना लिया था और धड़ाधड़ नकली नोट छापे जा रहे थे। अमृतसर में नकली नोटों के कारोबारी नोटों के साथ धरे गए हैं। छतरपुर में भी दो हजार के नोटों की खूब छपाई हो रही थी। बैंगलोर में दोस्त की फोटो कॉपी मशीन ने 50 हजार के नोट छाप दिए थे और मोहाली में तो एक भाई बहन की जोड़ी ने हद ही कर दी, करोड़ से ऊपर के नकली नोट छाप दिए थे।
गुलाबी नोटों का कैसे होता है जाली खेल?
ये गुलाबी नोट अगर पुलिस वालों के हाथ नहीं लगते, तो अमृतसर के आसपास गांवों में रहने वाले न जाने कितने ही लोग करेंसी के इन गुनहगारों की साजिश का शिकार होते। पुलिस ने इनके पास से 3 लाख 20 हजार के नकली करेंसी बरामद किए हैं। इसके साथ ही इनलोगों के पास से नोट छापने में इस्तेमाल हो रहे स्कैनर भी मिले हैं। पुलिस हैरान तब रह गयी जब इनके पास से कटाई को तैयार नोट भी मिले।
सफेद कागज पर नोट के प्रिंट थे, इन्हें काट कर नोटों की शक्ल दी जानी थी, ऐसे करीब 40 हजार के नोट मिले हैं। पुलिस का दावा है कि ये लोग गांव के इलाकों में जा कर ऐसे नोट बेचा करते थे। जब से नए नोट बाजार में आए हैं तबसे ही ये लोग इस धंधे में लग गए थे।
कैसे पकड़े नकली नोट?
जो नकली नोट अबतक सामने आए हैं उसे पकड़ने के लिए थोड़ी सावधानी चाहिए। खास ये कि ये नोट किसी नोट प्रिंट करने वाली मशीन में नहीं छापे गए हैं, या तो स्कैन कर उनका प्रिंट निकाला गया है, या फिर सीदा फोटो कॉपी की गयी है। अमूमन लोग पहले स्कैनर में नोट को स्कैन करते हैं, फिर उसके दोनो परत की प्रिंट निकाल कर उसे चिपका देते हैं। इन नोटों की पहचान बेहद आसान है।
ऐसे करें नकली नोट की पहचान
- कलर का अंतर
- वाटर मार्क नहीं होंगे
- छूने पर उभार महसूस नहीं होगा
- सिक्योरिटी थ्रेड का रंग नहीं बदलेगा
- असली नोट में होता है रंग हरा से नीला
- नकली नोट में सिर्फ हरा रंग दिखेगा
- गांधी जी की वाटरमार्क तस्वीर नहीं दिखेगी
- नेत्रहीनों के लिए बने निशान में उभार नहीं
जाहिर है थोड़ी सी सावधानी आपको बड़े धोखे से बचा सकती है
देखिए वीडियो-
Latest India News