A
  1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. सिविल इंजीनियर और IRS अधिकारी नंदिनी बनीं IAS टॉपर, चौथे प्रयास में मिली सफलता

सिविल इंजीनियर और IRS अधिकारी नंदिनी बनीं IAS टॉपर, चौथे प्रयास में मिली सफलता

भारतीय राजस्व सेवा (IRS) की अधिकारी नंदिनी के. आर ने संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की सिविल सेवा परीक्षा, 2016 में पहली रैंक हासिल की है। इस परीक्षा के अंतिम परिणाम आज घोषित किए गए।

Nandini K R IAS topper- India TV Hindi
Image Source : PTI Nandini K R IAS topper

नयी दिल्ली: भारतीय राजस्व सेवा (IRS) की अधिकारी नंदिनी के. आर ने संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की सिविल सेवा परीक्षा, 2016 में पहली रैंक हासिल की है। इस परीक्षा के अंतिम परिणाम आज घोषित किए गए। नंदिनी अभी फरीदाबाद स्थित राष्ट्रीय सीमा-शुल्क, उत्पाद शुल्क एवं नारकोटिक्स अकादमी में प्रशिक्षण प्राप्त कर रही हैं।

कर्नाटक की रहने वाली नंदिनी ने कहा कि आईएएस अधिकारी बनना हमेशा से उनका सपना था। उन्होंने कहा, 'यह सपने के साकार होने जैसा है। मैं हमेशा से आईएएस अधिकारी बनना चाहती थी।' उन्होंने कहा कि वह देश के शिक्षा क्षेत्र में योगदान करना चाहती हैं। 

नंदिनी को चौथे प्रयास में यह सफलता मिली। साल 2014 की सिविल सेवा परीक्षा में भी वह सफल हुई थीं और उन्हें भारतीय राजस्व सेवा (सीमा शुल्क एवं केंद्रीय उत्पाद शुल्क) आवंटित किया गया था । नंदिनी अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) से संबंध रखती हैं। बेंगलूर के एम.एस. रमैया इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी से सिविल इंजीनियरिंग में स्नातक नंदिनी ने सिविल सेवा परीक्षा में कन्नड़ साहित्य को वैकल्पिक विषय के तौर पर चुना था। 

Latest India News