A
  1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. पाक जेल में कैद कुलभूषण जाधव पर आज इंटरनेशनल कोर्ट में होगी सुनवाई

पाक जेल में कैद कुलभूषण जाधव पर आज इंटरनेशनल कोर्ट में होगी सुनवाई

पाकिस्तान में जासूसी के आरोप में मृत्युदंड पाने वाले पूर्व भारतीय नौसेना अधिकारी कुलभूषण जाधव के मामले पर अंतर्राष्ट्रीय न्यायालय में (आईसीजे) सोमवार को सुनवाई होने वाली है।

ICJ to begin public hearing on Kulbhushan Jadhav death...- India TV Hindi
ICJ to begin public hearing on Kulbhushan Jadhav death sentence case today

नई दिल्ली: पाकिस्तान में जासूसी के आरोप में मृत्युदंड पाने वाले पूर्व भारतीय नौसेना अधिकारी कुलभूषण जाधव के मामले पर अंतर्राष्ट्रीय न्यायालय में (आईसीजे) सोमवार को सुनवाई होने वाली है। भारत की ओर से इस मामले में पैरवी के लिए पूर्व सॉलिसिटर जनरल हरिश साल्वे के नेतृत्व में एक कानूनी टीम पहले ही द हेग पहुंच चुकी है। (अरविंद केजरीवाल की पत्नी ने की कपिल मिश्रा की आलोचना कहा, खामियाजा भुगतना पड़ेगा)

भारत ने इस मामले को लेकर बीते सोमवार को आईसीजे का रुख किया था, जिसके बाद अगले ही दिन अंतर्राष्ट्रीय न्यायालय ने जाधव को मौत की सजा दिए जाने पर रोक लगा दी थी। साल्वे ने पिछले सप्ताह आईसीजे द्वारा जाधव की मौत की सजा पर रोक लगाए जाने के बाद कहा था, "इस मामले पर सोमवार को सुनवाई हो सकती है।" इस मामले में भारत अपना पक्ष पहले रखने वाला है। इसके बाद पाकिस्तान की ओर से अटॉर्नी जनरल अश्तर ऑसफ के नेतृत्व में पाकिस्तानी दल अपना पक्ष रखेगा।

भारत ने आठ मई को आईसीजे में याचिका दायर कर कुलभूषण जाधव मामले में न्याय की मांग की थी। भारत का आरोप है कि जाधव से राजनयिक संपर्क के लिए 16 बार आग्रह किया गया, जिसे पाकिस्तान ने खारिज कर दिया। भारत का कहना है कि यह वियना संधि का उल्लंघन है। भारत ने पाकिस्तान की सैन्य अदालत द्वारा सुनाई गई सजा में पारदर्शिता को लेकर भी सवाल उठाए हैं। वहीं, पाकिस्तान ने कहा है कि इस मामले में अंतर्राष्ट्रीय न्यायालय से भारत की अपील 'पाकिस्तान में राज्य प्रायोजित आतंकवाद' से ध्यान भटकाने की कोशिश है।

 

Latest India News