हैदराबाद: बहू की हत्या की कोशिश करने वाले एक बुजुर्ग दंपति को शुक्रवार को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। महिला के सास-ससुर के मुताबिक उसका पति जो फिलहाल अमेरिका में है, उसने महिला को पिछले महीने वॉट्सएप के जरिए तलाक दे दिया था। हालांकि महिला ने ऐसा कोई भी मैसेज मिलने से इनकार किया है।
देश-विदेश की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
पुलिस में दर्ज शिकायत में महिला ने कहा है कि अप्रैल 2015 में उस्मान कुरैशी के साथ निकाह के बाद से सास-ससुर और पति ने उसे प्रताड़ित करना शुरू कर दिया था। बाद में पति काम के सिलसिले में अमेरिका चला गया लेकिन उसने वहां से भी फोन पर उसे प्रताड़ित करना जारी रखा।
इंस्पेक्टर आर. देवेंद्र के मुताबिक पिछले महीने महिला ने पति और सास-ससुर के खिलाफ धारा 489(A) (पति और पति के रिश्तेदारों द्वारा महिला के साथ क्रूरता करना) के तहत शिकायत दर्ज करवाई। इसके बाद कल महिला ने ससुर और सास के खिलाफ हत्या की कोशिश की शिकायत दर्ज करवाई। पुलिस ने शुक्रवार को महिला के सास-ससुर को गिरफ्तार कर लिया।
Latest India News