A
  1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. भारत, जर्मनी एक लाख करोड़ रुपये की परियोजनाओं के लिये करेंगे गठजोड़

भारत, जर्मनी एक लाख करोड़ रुपये की परियोजनाओं के लिये करेंगे गठजोड़

नई दिल्ली: केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने आज कहा कि भारत बंदरगाहों तक संपर्क उपलब्ध कराने के लिये एक लाख करोड़ रुपये की परियोजनाओं समेत ढांचागत सुविधाओं के विस्तार के लिये जर्मनी के साथ संबंधों

nitin gadkari- India TV Hindi
nitin gadkari

नई दिल्ली: केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने आज कहा कि भारत बंदरगाहों तक संपर्क उपलब्ध कराने के लिये एक लाख करोड़ रुपये की परियोजनाओं समेत ढांचागत सुविधाओं के विस्तार के लिये जर्मनी के साथ संबंधों को मजबूत बनाने को तैयार है। जर्मनी के परिवहन मंत्री एलेक्जेंडर डोबरिंड्ट की अगुवाई में वहां से आए एक प्रतिनिधिमंडल ने गडकरी के साथ बुनियादी ढांचा विकास से संबंधित विभिन्न पहलुओं पर विस्तृत चर्चा की।

(देश-विदेश की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें)

सड़क, परिवहन, राजमार्ग और पोत परिवहन मंत्री गडकरी ने कहा, हमने एक लाख करोड़ रुपये की इंडियन पोर्ट रेल कारपोरेशन लि. (आईपीआरसीएल) की परियोजनाओं समेत बुनियादी ढांचे के विकास में जर्मनी से सहयोग मांगा है। इसमें हमारे बंदरगाहों तक रेल संपर्क शामिल है। उन्होंने कहा कि दोनों पक्ष बंदरगाहों को रेल नेटवर्क से जोड़ने बल्कि जलमार्ग और सड़कों के क्षेत्र में भी सहयोग को तैयार हैं।

उल्लेखनीय है कि इस साल की शुरूआत में आईपीआरसीएल तथा जर्मन रेलवे ड्यूश्च बान (डीबी) के बीच मैरीटाइम इंडिया सम्मिट के दौरान एक समझौते पर हस्ताक्षर हुए थे। यह समझौता रेल बंदरगाह संपर्क तथा भारतीय बंदरगाहों की रेल सुविधाओं के आधुनिकीकरण के लिये है। गडकरी ने कहा, हमारी काफी अच्छी बैठक हुई और हमारा सहयोग मजबूत होगा।

Latest India News