A
  1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. सैनिकों के सिर काटने के मुद्दे पर भारत ने पाकिस्तान के उच्चायुक्त को किया तलब

सैनिकों के सिर काटने के मुद्दे पर भारत ने पाकिस्तान के उच्चायुक्त को किया तलब

जम्मू-कश्मीर में भारतीय सेना के दो कर्मियों का सिर काटे जाने के मुद्दे पर आक्रोशित भारत ने आज पाकिस्तान के उच्चायुक्त अब्दुल बासित को तलब किया और इस घटना के लिए जिम्मेदार पाकिस्तानी सैनिकों एवं कमांडरों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।

abdul basit- India TV Hindi
abdul basit

नई दिल्ली: जम्मू-कश्मीर में भारतीय सेना के दो कर्मियों का सिर काटे जाने के मुद्दे पर आक्रोशित भारत ने आज पाकिस्तान के उच्चायुक्त अब्दुल बासित को तलब किया और इस घटना के लिए जिम्मेदार पाकिस्तानी सैनिकों एवं कमांडरों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।

विदेश मंत्रालय के बयान के अनुसार, विदेश सचिव एस जयशंकर ने बासित को तलब किया और इस एक मई को दो भारतीय सैनिकों की हत्या करने और उनके शव के साथ बर्बरतापूर्ण व्यवहार करने की घटना पर भारत की नाराजगी से अवगत कराया।

इसमें कहा गया है कि, यह महत्वपूर्ण है कि यह हमला बट्टल सेक्टर में पाकिस्तानी चौकियों से गोलीबारी की आड़ में किया गया। रोजा नाला के पास से एकत्र किये गए भारतीय सैनिकों के रक्त के नमूनों से स्पष्ट है कि हत्यारे नियंत्रण रेखा पार करके लौटे

उल्लेखनीय है कि एक मई को पाकिस्तान की बार्डर एक्शन टीम (बीएटी) ने जम्मू-कश्मीर के पुंछ क्षेत्र में 250 मीटर भीतर घुस कर नायब सूबेदार परमजीत सिंह और बीएसएफ के हेड कांस्टेबल प्रेम सागर की हत्या कर दी।

भारत के महानिदेशक सैन्य आपरेशन (डीजीएमओ) लेफ्टिनेंट जनरल ए के भट ने अपने पाकिस्तानी समकक्ष को भी बताया है कि ऐसे घृणित और अमानवीय कार्य सभ्यता के मानकों से परे हैं और इसकी कड़े शब्दों में निंदा की जानी चाहिए।

Latest India News