A
  1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. सर्जिकल स्ट्राइक के बाद घुसपैठ के मामले घटे: राजनाथ

सर्जिकल स्ट्राइक के बाद घुसपैठ के मामले घटे: राजनाथ

"दुश्मन सोशल मीडिया के माध्यम से अफवाहें फैलाने की कोशिश करते हैं। हमने देखा है कि कभी-कभी हमारे जवान और आधिकारी उसे सीधे व्हाट्सएप और फेसबुक पर भेज देते हैं।"

Rajnath_Singh- India TV Hindi
Rajnath_Singh

नई दिल्ली: केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिह ने गुरुवार को कहा कि 2016 में सेना द्वारा नियंत्रण रेखा (एलओसी) के पार की गई सर्जिकल स्ट्राइक के बाद आतंकवादियों द्वारा घुसपैठ के मामले घटे है। राजनाथ ने सीमा सुरक्षाबल (बीएसएफ) के एक कार्यक्रम के दौरान कहा, "सर्जिकल स्ट्राइक के बाद घुसपैठ के मामले घटे हैं।" सेना ने नियंत्रण रेखा के पार आतंकवादी ठिकानों को नष्ट करने के लिए सर्जिकल स्ट्राइक की थी जिसमें दर्जनभर आतंकवादी मारे गए थे। ये भी पढ़ें: इस ब्लड ग्रुप के लोग हैं एलियंस, कहीं आप भी तो उनमें से एक नहीं

उन्होंने ये भी कहा कि दुश्मन सोशल मीडिया के माध्यम से अफवाहें फैलाने की कोशिश करते हैं। हमने देखा है कि कभी-कभी हमारे जवान और आधिकारी उसे सीधे व्हाट्सएप और फेसबुक पर भेज देते हैं।

उन्होंने कहा कि मैं अपील करता हूं कि कम से कम आपके द्वारा किसी भी मामले में प्रामाणिक और राष्ट्रों के हित में इसे फारवार्ड नहीं करना चाहिए। गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि मैं इसलिए यह कह रहा हूं क्योंकि आपके पास सिर्फ सीमा सुरक्षा की जिम्मेदारी नहीं है, बल्कि देश की एकता और अखंडता की भी जिम्मेदारी है।

हाल ही में कश्मीर मुद्दे पर बोलते हुए राजनाथ सिंह ने कहा कि कश्मीर भी हमारा है और कश्मीरी भी हमारे हैं। हम सब भाई हैं। पाकिस्तान कश्मीर में अव्यवस्था फैला रहा है, गोलियां चलवा रहा है। लेकिन उसके नापाक मंसूबों को कामयाब नहीं होने दिया जाएगा। हमारी सेना ने आतंकियों को मुंह तोड़ जवाब दिया है, पाकिस्तान की जमीन में घुसकर आतंकी ठिकानों को नेस्तनाबूत किया है।

ये भी पढ़ें: भारत में है दुनिया का दूसरा बरमूडा, ले चुका है कई जान...
आखिर भारत में इसे क्यों कहा जाता है ‘उड़ता ताबूत’?

Latest India News